फैंटेसी कल्चरल अकादमी बनी इंटरसिटी डांस कंपटीशन की विजेता

रांची: श्री राम-भरत मिलाप समिति, रांची द्वारा आयोजित ‘रेगुलेशन-2026’ इंटरसिटी डांस कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मंडल के सदस्य सुरजीत जोश, जयंत

इंटरसिटी डांस कंपटीशन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: श्री राम-भरत मिलाप समिति, रांची द्वारा आयोजित ‘रेगुलेशन-2026’ इंटरसिटी डांस कंपटीशन का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने अपनी शानदार नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता के समापन पर निर्णायक मंडल के सदस्य सुरजीत जोश, जयंत मिश्रा एवं राम कुमार द्वारा दिए गए निर्णय के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई।

also read : सीएमपीएफओ को 727 करोड़ का नुकसान, सीबीआई ने दर्ज की प्राथमिकी

प्रतियोगिता के सोलो जूनियर वर्ग में प्रथम पुरस्कार रियान मजूमदार, द्वितीय पुरस्कार आकृति भारद्वाज एवं तृतीय पुरस्कार अनिका कुमारी को मिला। वहीं सोलो सीनियर वर्ग में गायत्री कुमारी ने प्रथम, हर्षवर्धन ने द्वितीय एवं दीपांशी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
ग्रुप डांस प्रतियोगिता में फैंटेसी कल्चरल अकादमी सीनियर ग्रुप ने प्रथम स्थान  कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। गुमनाम अग्नि ग्रुप को द्वितीय तथा फैंटेसी कल्चरल अकादमी जूनियर ग्रुप को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। सभी विजेताओं को समिति के पदाधिकारियों, निर्णायक मंडल के सदस्यों एवं अतिथियों द्वारा मोमेंटो एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

also read : न्याय मांगने पहुंची महिला से दुष्कर्म मामले से झारखंड शर्मसार, राज्य में रक्षक ही बने भक्षक : नीरा यादव

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रोहित शारदा ने सभी प्रतिभागियों एवं कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों एवं युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच प्रदान करते हैं। समिति आने वाले समय में इससे भी भव्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रयास करेगी। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले समिति के सभी सदस्यों, दानदाताओं, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन पर महामंत्री नम्रता सोनी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच का संचालन रोहित आरके ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के कोषाध्यक्ष पुरुषोत्तम दास, अध्यक्ष रोहित शारदा, महामंत्री नम्रता सोनी, प्रवक्ता बादल सिंह, संरक्षक बालवीर जैन, डॉ. दिलीप सोनी, उपाध्यक्ष महेश विजय, प्रिंस पांडेय, अनूप बर्मन, नवनीत कुमार, सौरव विजय, विवेक आर्य, अनिल विजय, प्रिया सिन्हा, जयंत मजूमदार, प्रीति कुमारी, डॉ. डॉली जायसवाल, रूबी जायसवाल, प्रभात रंजन, कमल गिरी सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
मां सुभद्रा ग्रुप, धुर्वा की 15 महिलाओं ने वालंटियर के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *