इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने संभाली गम्हरिया थाने की कमान, कहा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी

सरायकेला : गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाने की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंपी है। सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को

इंस्पेक्टर राजेश टुडू

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला : गम्हरिया थाना परिसर में महिला के साथ कथित दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने थाने की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंपी है। सरायकेला एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने इंस्पेक्टर राजेश टुडू को गम्हरिया का नया थाना प्रभारी नियुक्त किया है। रविवार को एसपी मनोज स्वर्गीयारी की उपस्थिति में इंस्पेक्टर राजेश टुडू ने विधिवत रूप से नए थाना प्रभारी का पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही उन्होंने गम्हरिया थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल ली।

also read : सीआईएल एवं सीसीएल ने मनाया अपना 52वां स्थापना दिवस, कोल योद्धाओं के संकल्प एवं समर्पण को किया गया नमन

पदभार ग्रहण करने के बाद नए थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी. इसके अलावा आम लोगों का पुलिस पर भरोसा कायम करना और विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता में शामिल रहेगा।

गौरतलब है कि गम्हरिया थाने में घरेलू विवाद की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला के साथ थाना परिसर के भीतर ही एक पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का आरोप लगा था। घटना सामने आने के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।  मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी मनोज स्वर्गीयारी ने तत्काल सख्त कार्रवाई की थी।

also read : अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर , JTET परीक्षा की ड्यूटी पर जा रही महिला पुलिस जवान की मौत

एसपी ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप में तत्कालीन थाना प्रभारी समेत कुल छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। वहीं, आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की गई।

अब नए थाना प्रभारी की नियुक्ति के साथ गम्हरिया थाने की कमान इंस्पेक्टर राजेश टुडू को सौंप दी गई है. ऐसे में उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ आम जनता, खासकर महिलाओं के बीच पुलिस के प्रति विश्वास दोबारा कायम करने की होगी।

also read : रांची जिला युवा दुर्गा पूजा सुरक्षा समिति का भव्य सम्मान समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.