रांची : झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस समारोह इस वर्ष 22 नवंबर को सादगीपूर्ण तरीके से मनाया जाएगा। हालांकि, इस अवसर पर आयोजित होने वाला सम्मान समारोह पूर्ववत रहेगा। स्थापना दिवस से जुड़े सभी कार्यक्रम विधानसभा के सेंट्रल हॉल में आयोजित किए जाएंगे। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।
Read More : रांची के मोरहाबादी में 15 भवनों को नोटिस, तीन दिन में दिखाने होंगे दस्तावेज
विधानसभा अध्यक्ष ने तैयारियों की समीक्षा की
विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने अपने कार्यालय कक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रमों की रूपरेखा, आयोजन की व्यवस्था और अन्य जरूरी तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। हाल के दिनों में झारखंड के राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के निधन और शोक की स्थिति को देखते हुए इस वर्ष स्थापना दिवस समारोह सादगी से मनाने पर सहमति बनी। इसके साथ ही 25 और 26 नवंबर को प्रस्तावित विधानसभा के विशेष सत्र को ध्यान में रखते हुए समारोह के स्वरूप और कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
सम्मान समारोह पूर्व की तरह होगा आयोजित
बैठक में तय किया गया कि स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मान समारोह पहले की तरह आयोजित किया जाएगा। समारोह को सादगीपूर्ण रखने के निर्णय के बावजूद सम्मान समारोह के स्वरूप में बदलाव नहीं किया गया है। स्थापना दिवस के सम्मान समारोह सहित सभी कार्यक्रम विधानसभा के सेंट्रल हॉल में ही संपन्न होंगे।
बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में विधानसभा के प्रभारी सचिव रंजीत कुमार, एस. वजीह बंटी, कुन्दन कुमार सिंह, गुरूचरण सिंकु, संजीत कुमार, अनुप लाल, किरण सुमन बाखला, रवि शंकर प्रसाद, विष्णु पासवान और राव दिपेन्द्र कुमार यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।



