दुबई में फंसा झारखंड का युवक, बेटे की रिहाई के लिए पिता ने लगाई गुहार

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद निवासी एक युवक बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर लौटना चाहता था, लेकिन अब वह दुबई की जेल में बंद है। युवक के पिता का आरोप है कि घर भेजने का भरोसा देकर एक

दुबई
दुबई की जेल में बंद पलामू के युवक का आईडी कार्ड

अपनी भाषा में पढ़ें

पलामू : झारखंड के पलामू जिले के हुसैनाबाद निवासी एक युवक बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर लौटना चाहता था, लेकिन अब वह दुबई की जेल में बंद है। युवक के पिता का आरोप है कि घर भेजने का भरोसा देकर एक दलाल ने उनके बेटे को अपने जाल में फंसा लिया और उससे पैसे भी लिए। इसके बाद प्रशासन की कार्रवाई के दौरान युवक भी जेल पहुंच गया। बेटे की रिहाई के लिए परेशान पिता ने हुसैनाबाद थाना प्रभारी से मदद की गुहार लगाई है।

Read More : BJP नेता चंद्रशेखर मिश्रा का निधन, रघुवर दास समेत कई नेताओं ने जताया शोक

पिता ने थाना प्रभारी से लगाई बेटे की रिहाई की गुहार

हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दादरा गांव (दंगवार) निवासी ललन पासवान ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर अपने 23 वर्षीय पुत्र शशि कुमार पासवान की दुबई की जेल से रिहाई में मदद करने का अनुरोध किया है। आवेदन के अनुसार, शशि वर्ष 2025 में एक कंपनी में अनुबंध पर काम करने के लिए दुबई गया था। इसी बीच हुसैनाबाद में उसकी छोटी बहन की शादी 26 जून 2026 को तय हुई। बहन की शादी में शामिल होने के लिए वह घर लौटना चाहता था। पिता का आरोप है कि इसी दौरान शशि एक दलाल के संपर्क में आया। दलाल ने उसे घर भेजने का भरोसा दिया और उससे पैसे भी ले लिए। हालांकि, बाद में प्रशासन की कार्रवाई के दौरान दलाल के साथ शशि भी दुबई की जेल में बंद हो गया।

तीन महीने से दुबई की जेल में बंद है शशि

शशि के विदेश की जेल में बंद होने की खबर से परिवार परेशान है। जिस घर में बहन की शादी की तैयारियां होनी थीं, वहां अब बेटे की रिहाई को लेकर चिंता बनी हुई है। ललन पासवान ने थाना प्रभारी से मामले में आवश्यक पहल कर अपने पुत्र की रिहाई में मदद करने की मांग की है। इधर, शशि की पत्नी सुमित्रा ने फोन पर बताया कि उनके पति ने उन्हें जानकारी दी है कि दलाल ने उन्हें टेलीग्राम से जुड़े एक मामले में फंसा दिया है। उनके अनुसार, शशि पिछले तीन महीने से जेल में बंद हैं। हालांकि, युवक की गिरफ्तारी के वास्तविक कारणों और मामले की कानूनी स्थिति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। ऐसे में परिवार को उसकी रिहाई के लिए संबंधित अधिकारियों की पहल का इंतजार है।

पलामू एसपी को रिपोर्ट भेजेगी पुलिस

इस मामले में हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि उन्हें युवक के दुबई की जेल में बंद होने की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि युवक नौकरी के लिए दुबई गया था। इसी बीच हुसैनाबाद में उसकी बहन की शादी तय हुई और वह घर लौटना चाहता था। थाना प्रभारी के मुताबिक, घर लौटने के सिलसिले में युवक का संपर्क दुबई में एक दलाल से हुआ था। दलाल के जेल जाने के बाद संबंधित युवक भी जेल चला गया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार कर पलामू के पुलिस अधीक्षक (एसपी) को भेजी जाएगी। परिजनों को भी उचित स्थान पर आवेदन देने और संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *