सृजन स्पार्कल मेले में दूसरे दिन उमड़ी भीड़, लोगों ने की खरीदारी

रांची : दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की सृजन शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सृजन स्पार्कल मेले में दूसरे दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही मेले

सृजन स्पार्कल
स्टॉलों पर दिखा रौनक

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : दीपावली का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। इसी बीच अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला मंच की सृजन शाखा की ओर से आयोजित दो दिवसीय सृजन स्पार्कल मेले में दूसरे दिन लोगों ने जमकर खरीदारी की। सुबह से ही मेले में चहल-पहल रही और शाम होते-होते भीड़ और बढ़ गई।

Read More : टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, 1 नवंबर तक परिचालन प्रभावित

दीपावली की खरीदारी के लिए स्टॉलों पर जुटे लोग

दीपावली को ध्यान में रखते हुए मेले में कई तरह के सामान उपलब्ध कराए गए थे। महिलाएं कपड़े, बंदनवार, मोमबत्तियां, लड्डू गोपाल की पोशाक और चादर समेत अन्य चीजों की खरीदारी करती नजर आईं। मेले में खरीदारी के साथ लोगों ने तरह-तरह के लजीज व्यंजनों का भी आनंद लिया। दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रही। अपने स्टॉल पर अच्छी प्रतिक्रिया मिलने से स्टॉल लगाने वाली महिलाएं भी काफी खुश नजर आईं।

आयोजन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

सृजन स्पार्कल मेले को सफल बनाने में अमिता केडिया, राशि सरावगी, सोनल अग्रवाल, श्वेता सरावगी, शालू सिंघानिया, नम्रता बागला, अनामिका केडिया, आकृति सिंघानिया, सोनम सरावगी, शिखा सुरेका, सोनल जैन, सपना अग्रवाल, श्रेया सराफ, निधि इंदौरिया, निकीता पाटोदिया, सुप्रिया पाटोदिया, नूपुर सरावगी, दीपा हेतमसरिया, दीपिका नर्सारिया, प्रीति हेतमसरिया और पूजा पोद्दार का योगदान रहा। आयोजकों के अनुसार, किसी भी काम की शुरुआत अच्छी नीयत, सच्चे मन और सकारात्मक सोच के साथ की जाए, तो उसका नतीजा भी अच्छा होता है। सृजन स्पार्कल मेला इसी सोच की एक खूबसूरत मिसाल रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *