टाटानगर से चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, 1 नवंबर तक परिचालन प्रभावित

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड और पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रेलवे ट्रैक, ओवरहेड बिजली उपकरणों और सिग्नलिंग सिस्टम के रखरखाव और तकनीकी काम के चलते 26

टाटानगर
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

पूर्वी सिंहभूम : झारखंड और पश्चिम बंगाल के रेल यात्रियों को अगले कुछ दिनों तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में रेलवे ट्रैक, ओवरहेड बिजली उपकरणों और सिग्नलिंग सिस्टम के रखरखाव और तकनीकी काम के चलते 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे की ओर से आज यानी मंगलवार को जारी संशोधित सूचना के मुताबिक, इस दौरान टाटानगर से खुलने और यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनें अपने निर्धारित स्टेशन तक नहीं जाएंगी, जबकि कुछ के रूट और रवाना होने के समय में बदलाव किया गया है।

Read More : रांची के चौली गांव में 5-6 अपराधियों ने की लूटपाट, इलाके में दहशत

कई मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

रेलवे के मुताबिक, आसनसोल-आद्रा मेमू ट्रेन संख्या 60046/68045 और आसनसोल-पुरुलिया मेमू ट्रेन संख्या 63594/63593 को 27, 29 और 31 अक्टूबर को रद्द रखा जाएगा। झाड़ग्राम-पुरुलिया मेमू ट्रेन संख्या 68023/69024 26 अक्टूबर को नहीं चली। आद्रा-विष्णुपुर मेमू ट्रेन संख्या 68077/68078 का परिचालन 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बंद रहेगा। वहीं, आद्रा-मिदनापुर मेमू ट्रेन संख्या 60090/60089 को 27, 30 और 31 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को रद्द किया गया है। रेलवे ट्रैक पर स्टील गर्डर चढ़ाने के काम के कारण इन ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

टाटानगर-आसनसोल ट्रेन पुरुलिया तक ही चलेगी

टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन संख्या 68055/68056 का परिचालन 26 अक्टूबर को टाटानगर और पुरुलिया के बीच प्रभावित रहा। ट्रेन पुरुलिया तक ही चली और पुरुलिया से टाटानगर के बीच सेवा उपलब्ध नहीं रही। आद्रा-बांकुड़ा मेमू ट्रेन संख्या 68053/68054 को 27, 29 और 31 अक्टूबर को पुरुलिया तक ही चलाया जाएगा। आद्रा और बांकुड़ा के बीच इसका परिचालन नहीं होगा। इसी तरह, टाटानगर-आसनसोल-बांकुड़ा मेमू ट्रेन संख्या 68056/68060 को 27, 29 और 31 अक्टूबर को आद्रा तक ही चलाया जाएगा। आद्रा से बांकुड़ा के बीच ट्रेन नहीं चलेगी। आसनसोल-पुरुलिया मेमू ट्रेन संख्या 63594/63593 को 26, 29 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आद्रा तक ही चलाया जाएगा। इन तारीखों पर आद्रा और पुरुलिया के बीच सेवा रद्द रहेगी।

गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस भी आद्रा तक चलेगी

गोमो-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18024/18023 को 27 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को आद्रा तक ही चलाया जाएगा। आद्रा से खड़गपुर के बीच ट्रेन का परिचालन नहीं होगा। इस दौरान सीडीजीआर-जीबीए रेलखंड पर रेलवे फाटक संख्या केए-8 के पास स्टील कंपोजिट गर्डर लगाने का काम किया जाएगा।

एक्सप्रेस ट्रेनों के रूट और समय में भी बदलाव

रेलवे की सूचना के मुताबिक, टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18601 को 26 अक्टूबर को चांडिल, पुरुलिया, कोटशिला और मूरी के रास्ते चलाया गया। हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18036 को 26 से 31 अक्टूबर तक हटिया से दो घंटे की देरी से रवाना किया जाएगा। वहीं, खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18035 को 26 और 29 अक्टूबर को एक घंटे की देरी से चलाया जाएगा। इसके अलावा, बक्सर-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18184 को 27, 29 और 31 अक्टूबर को जरूरत पड़ने पर 45 से 60 मिनट तक नियंत्रित किया जा सकता है।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर पता कर लें। ट्रेनों के रद्द होने, आंशिक परिचालन, रूट बदलने और देरी से रवाना होने के कारण यात्रा की योजना प्रभावित हो सकती है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे रेलवे की आधिकारिक सूचना से ट्रेन का समय और परिचालन की स्थिति जांचने के बाद ही यात्रा करें।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *