अमरनाथ यात्रा 2026 : रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने पैदल पहुंचकर की पूजा-अर्चना

श्रीनगर : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेते हुए बालटाल बेस कैंप से लगभग 14.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा

अमरनाथ यात्रा

श्रीनगर : भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने शनिवार को पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेते हुए बालटाल बेस कैंप से लगभग 14.5 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में दर्शन और पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा अमरनाथ से देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

Read More : संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से 13 अगस्त तक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी मंजूरी

दर्शन के बाद संजय सेठ ने कहा कि श्री अमरनाथ यात्रा उनके जीवन की एक अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभूति है। उन्होंने प्रार्थना की कि बाबा बर्फानी की कृपा पूरे देश पर बनी रहे और भारत शांति, विकास तथा समृद्धि के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।

सुरक्षा और व्यवस्थाओं की सराहना

यात्रा के दौरान रक्षा राज्य मंत्री ने श्रद्धालुओं के लिए की गई सुरक्षा, स्वास्थ्य, आवास, भोजन, यातायात और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं की सेवा में जुटे भारतीय सेना, सशस्त्र बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, प्रशासन तथा विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के कार्यों की सराहना की।

Read More : TMC को बड़ा झटका, ममता बनर्जी की करीबी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफा

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना और सुरक्षा बल जिस समर्पण, अनुशासन और सेवा-भाव से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं, वह राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं सामाजिक और धार्मिक संगठन निस्वार्थ भाव से श्रद्धालुओं की सेवा कर भारतीय संस्कृति की सेवा-परंपरा को मजबूत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

संजय सेठ ने पवित्र अमरनाथ यात्रा के सफल और सुव्यवस्थित संचालन के लिए पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, जिससे लाखों श्रद्धालु सुरक्षित और सुगमता के साथ बाबा बर्फानी के दर्शन कर पा रहे हैं।

Read More : रामगढ़ पुलिस की बड़ी पहल, 1971 अपराधियों की बनी डिजिटल कुंडली, 36 सदस्यीय विशेष विंग गठित

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *