चारा घोटाला केस : लालू प्रसाद समेत अन्य लोगों की अपीलों पर हाईकोर्ट की अपीलों पर नियमित सुनवाई 27 से

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाले से जुड़ी अपीलों की सुनवाई को गति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लालू प्रसाद यादव की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील और इससे जुड़ी अन्य अपीलों पर न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में हुई। सुनवाई के

लालू प्रसाद

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची: झारखंड हाईकोर्ट में चारा घोटाले से जुड़ी अपीलों की सुनवाई को गति देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।  लालू प्रसाद यादव की सजा के खिलाफ क्रिमिनल अपील और इससे जुड़ी अन्य अपीलों पर न्यायमूर्ति अनुभा रावत चौधरी की कोर्ट में हुई। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने सभी पक्षों से कहा कि कल यानी मंगलवार से चारा घोटाला से संबंधित (आरसी 64/1996) में दायर अपील पर नियमित सुनवाई शुरू होगी।

also read : खरगे के बयान पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, रांची में बढ़ा सियासी तनाव

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 14 जुलाई 2026 को एसएलपी (क्रिमिनल) संख्या 1550/2020 का निपटारा करते हुए हाईकोर्ट से अनुरोध किया था कि इन अपीलों की सुनवाई तेज की जाए और आदेश की तारीख से छह महीने के भीतर, यानी जनवरी 2027 के मध्य तक, इनका निपटारा किया जाए।

पिछली सुनवाई के दौरान अपीलकर्ताओं और सीबीआई के अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा था कि बहस से पहले पेपर बुक तैयार करना जरूरी है। अदालत ने पाया था कि निचली अदालत का रिकॉर्ड बहुत भारी-भरकम है, इसलिए सभी पक्षों को उसकी हार्ड कॉपी देना संभव नहीं है।

अपीलकर्ताओं और सीबीआई के वकील को निर्देश दिया था कि वे निचली अदालत के रिकॉर्ड का निरीक्षण कर उन दस्तावेजों की पहचान करें, जो बहस के लिए जरूरी हैं. इसके बाद अदालत उन्हीं दस्तावेजों की स्कैन कॉपी उपलब्ध कराने का आदेश देगी।

also read : हेमंत सोरेन से मिले मुंडा समाज के लोग, खतियान में सुधार की मांग

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.