राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की संदिग्ध हत्या की जांच के लिए भाजपा ने गठित की प्रदेश स्तरीय कमिटी

आदित्य साहू के निर्देश पर सात सदस्यीय जांच कमिटी गठित, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से मिलकर जांच करेगी टीम रांची। अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की संदिग्ध हत्या के मामले को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य

समीर उरांव
फाईल फोटो समीर उरांव

अपनी भाषा में पढ़ें

आदित्य साहू के निर्देश पर सात सदस्यीय जांच कमिटी गठित, घटनास्थल और पीड़ित परिवार से मिलकर जांच करेगी टीम
रांची। अरगोड़ा अंचल के राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की संदिग्ध हत्या के मामले को भारतीय जनता पार्टी ने गंभीरता से लिया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देशानुसार मामले की जांच के लिए प्रदेश स्तरीय सात सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया है। यह कमिटी घटनास्थल का दौरा कर वस्तुस्थिति की जांच करेगी और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी प्राप्त करेगी।
गठित कमिटी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव के नेतृत्व में बनाई गई है। उन्हें कमिटी का संयोजक बनाया गया है। वहीं, प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, प्रदेश प्रवक्ता  अशोक बड़ाईक, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आरती कुजूर तथा रांची पूर्वी के जिला अध्यक्ष धीरज कुमार महतो को जांच कमिटी का सदस्य बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के निर्देश पर गठित यह कमिटी घटनास्थल एवं पीड़ित परिवार से मिलकर मामले की वास्तविक स्थिति की जानकारी जुटाएगी। इसके बाद समिति अपनी जांच रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को सौंपेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.