रांची : ऑनलाइन खतियान में जाति के नाम में सुधार की मांग को लेकर मुंडा समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को CM हेमंत सोरेन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तमाड़ विधानसभा क्षेत्र के बुंडू अंचल की छह पंचायतों के 18 गांवों के ऑनलाइन खतियान में जाति के कॉलम में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज है। प्रतिनिधिमंडल के मुताबिक, इस गड़बड़ी के चलते संबंधित गांवों के लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि ऑनलाइन खतियान में ‘स्वासी’ की जगह ‘मुंडा’ दर्ज कराया जाए।
Read More : खरगे के बयान पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, रांची में बढ़ा सियासी तनाव
बुंडू के 18 गांवों के खतियान में सुधार की मांग
यह मुलाकात रांची के कांके रोड स्थित CM आवासीय कार्यालय में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को पूरे मामले की जानकारी देते हुए ऑनलाइन खतियान में जाति के गलत अंकन को ठीक कराने का अनुरोध किया। CM हेमंत सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस मामले में नियमानुसार जरूरी कार्रवाई की दिशा में पहल की जाएगी। इस मौके पर तमाड़ के विधायक विकास मुंडा भी मौजूद रहे।




