श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 22 नवंबर को निकलेगा भव्य नगर कीर्तन

रांची: गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आज रविवार को गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में आमसभा हुई। सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा की अध्यक्षता में हुई आम सभा में प्रकाश

आमसभा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा श्री गुरु नानक देव जी महाराज के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष में आज रविवार को गुरुद्वारा साहिब के बेसमेंट में आमसभा हुई। सभा के अध्यक्ष अर्जुन देव मिड्ढा की अध्यक्षता में हुई आम सभा में प्रकाश पर्व के आयोजन को लेकर समाज के लोगों ने अपने-अपने विचार रखे। विस्तृत चर्चा के बाद विभिन्न बिंदुओं पर आपसी सहमति से सभी निर्णय लिए गए और प्रकाश पर्व के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया।

श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को

गुरु नानक सत्संग सभा के सचिव सुरेश मिड्ढा ने बताया कि श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व 24 नवंबर को है और इस उपलक्ष में गुरु नानक सत्संग सभा द्वारा चार विशेष दीवान सजाए जाएंगें। इस उपलक्ष में सत्संग सभा द्वारा पहला दीवान 22 तारीख को कृष्णा नगर कॉलोनी रातु रोड स्थित गुरुद्वारा मैदान में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक सजाया जाएगा।

22 नवंबर को  निकलेगी भव्य नगर किर्तन शोभा यात्रा

दोपहर तीन बजे गुरुद्वारा मैदान से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा जो मेट्रो गली रातु रोड स्वर्गीय किशोरी यादव चौक प्यादा टोली महावीर चौक गांधी चौक शहीद चौक अल्बर्ट एक्का चौक सर्जना चौक डेली मार्केट मेन रोड गुरुद्वारा साहिब चर्च काम्प्लेक्स रोशपा टावर से होते हुए लाला लाजपत राय चौक से मुड़कर पी.पी कंपाउंड स्थित गुरु नानक स्कूल परिसर पहुंचकर रात 9:00 बजे समाप्त होगा।
दूसरा दीवान 23 तारीख को सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे तक, तीसरा दीवान रात को 8:00 बजे से 11:30 बजे तक सजाया जाएगा. चौथा और अंतिम रैन सवाई दीवान 24 नवंबर प्रकाश पर्व की रात आठ बजे से मध्य रात्रि 2:30 बजे तक सजाया जाएगा, जिसमें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में 22 नवंबर की रात से आरंभ हुए श्री अखंड पाठ साहिब जी की समाप्ति होगी। इस मौके पर संगत के बीच मिष्ठान प्रसाद का वितरण किया जाएगा और गुरु नानक सेवक जत्था द्वारा आतिशबाजी भी की जाएगी।  इन सभी दीवानों में सिख पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनी जत्था भाई गुरमनप्रीत सिंह जी दिल्ली वाले शबद गायन से राज्य की साध संगत को निहाल करेंगे।  सभी दीवानों की समाप्ति के उपरांत गुरु का अटूट लंगर चलाया जाएगा।

कार्यो  की सौपी गई जिम्मेंवारी

गुरु नानक सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने बताया कि आज हुई आम सभा में सभी सदस्यों द्वारा पूरे हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव से प्रकाश पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। इसको लेकर सत्संग सभा द्वारा सदस्यों के बीच सभी जिम्मेवारियों का बंटवारा किया गया।  सभा का संचालन सचिव सुरेश मिड्ढा  ने किया और धन्यवाद ज्ञापन मनीष मिड्ढा ने किया।

आमसभा में  ये रहे उपस्थित

हरविंदर सिंह बेदी, लेखराज अरोड़ा, बिनोद सुखीजा,हरगोविंद सिंह, द्वारका दास मुंजाल, रमेश गिरधर, मोहनलाल अरोड़ा, अश्विनी सुखीजा,अमरजीत गिरधर,रमेश पपनेजा,इंदर मिड्ढा, नवीन मिड्ढा, पवनजीत सिंह खत्री, अशोक गेरा, अनूप गिरधर, कंवलजीत मिड्ढा,हरीश मिड्ढा, बसंत काठपाल, राकेश गिरधर,अशोक मुंजाल,सूरज झंडई,मनीष गिरधर, शैंकी मिड्ढा,भगत सिंह मिड्ढा, सुंदर दास मिड्ढा, पंकज मिड्ढा,जितेन्द्र मुंजाल,जितेश बेदी, प्रथम मिड्ढा,जीतु काठपाल, दिलीप सिंह, सतविंदर सिंह समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.