प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी का बात मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम संपन्न

रांची: प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग की ओर से रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन हॉल में ‘बात मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग के प्रदेश

प्रोफेशनल्स कांग्रेस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमेटी की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग की ओर से रांची के मेन रोड स्थित अंजुमन हॉल में ‘बात मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग के प्रदेश प्रमुख सरवर पाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रोफेशनल्स कांग्रेस के प्रभारी आदित्य विक्रम जायसवाल उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलउर रहमान,  सीए भुवनेश ठाकुर, रुद्र शुक्ला, हिमांशु राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। बैठक में अल्पसंख्यक समुदाय की समस्याओं, उनके सामाजिक एवं राजनीतिक प्रतिनिधित्व तथा समुदाय के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर आदित्य विक्रम जायसवाल ने कहा कि ‘बात मुलाकात आपके साथ’ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को समझना और उनके सुझावों को संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाना है। समाज की वास्तविक समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में सामूहिक प्रयास करने से ही समाज को सशक्त बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि मदरसा बोर्ड, उर्दू एकेडमी, उर्दू शिक्षकों से जुड़े मुद्दों और हज हाउस सहित अल्पसंख्यक समुदाय से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर गंभीरता से ध्यान देने की आवश्यकता है। इन विषयों पर संबंधित स्तर पर पहल और सार्थक संवाद जरूरी है, ताकि समुदाय को शिक्षा, रोजगार और अन्य क्षेत्रों में बेहतर अवसर मिल सकें।
जायसवाल ने बताया कि आगामी 11 नवंबर को बीएनआर होटल में प्रोफेशनल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में समाज की विभिन्न समस्याओं और चुनौतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित लोगों को इस संवाद में आमंत्रित किया जाता है, ताकि सामूहिक विचार-विमर्श के माध्यम से समाज को सशक्त बनाने की दिशा में ठोस पहल की जा सके।
उन्होंने कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस का प्रयास है कि विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समुदाय के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाकर समस्याओं के समाधान के लिए सार्थक पहल की जाए।
सेंट्रल मुहर्रम कमेटी के महासचिव अकिलउर रहमान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रोफेशनल्स कांग्रेस की अल्पसंख्यक मामलों एवं सहभागिता विंग एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े लोगों की समस्याओं को उठाने तथा उनके समाधान को लेकर बेहतर कार्य किया जा सकता है । एक प्लानिंग के तहत कार्य करने की जरूरत है ।
प्रदेश कांग्रेस सचिव हिमांसू राय ने एस आई आर प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी पर चर्चा की और कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी जी वोट चोरी मुद्दा पर लगातार आवाज उठाते रहे हैं , हम सभी को एकजुट होकर उनका साथ देना होगा ।
कार्यक्रम में इमरान जावेद,  गुलाम अली विकास आनंद,  नसर इमाम,  निहाल अहमद साहिल अख़्तर एमएस हक, ओरंगजेब ख़ान निजामुद्दीन अनवर ख़ान आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.