रांची के छठ घाटों पर सफाई से सुरक्षा तक की तैयारी, DC ने लिया जायजा

रांची : छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। DC मंजूनाथ भजंत्री अधिकारियों की टीम के साथ आज यानी शनिवार को शहर के छह प्रमुख छठ घाटों का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा,

DC
प्रमुख घाटों का DC ने किया निरीक्षण

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : छठ महापर्व को लेकर रांची जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। DC मंजूनाथ भजंत्री अधिकारियों की टीम के साथ आज यानी शनिवार को शहर के छह प्रमुख छठ घाटों का जायजा लेने निकले। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, रोशनी, सुरक्षा, पीने के पानी और छठ व्रतियों की सुविधाओं का हाल देखा। DC ने अधिकारियों को साफ निर्देश दिया कि छठ शुरू होने से पहले सारी व्यवस्था चाक-चौबंद कर ली जाए, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। निरीक्षण के दौरान DC काके डैम, हटानिया तालाब (मछली घर), चड़री तालाब, बड़ा तालाब, धुर्वा डैम और डोरंडा के बटन तालाब पहुंचे। यहां उन्होंने छठ पूजा समितियों के लोगों से बातचीत की और भीड़ संभालने, सुरक्षा और व्रतियों को होने वाली परेशानियों के बारे में जानकारी ली। प्रशासन का जोर है कि छठ के दौरान घाटों पर आने वाले लोगों को किसी तरह की दिक्कत न झेलनी पड़े।

Read More : रामरेखा महोत्सव 2026 की तैयारी तेज, DC कंचन सिंह ने दिए निर्देश

छठ से पहले घाटों की सफाई पूरी करने का निर्देश

DC ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व से पहले सभी चिह्नित घाटों की पूरी तरह सफाई कराई जाए। घाटों की सीढ़ियों पर जमी काई हटाने, डीडीटी का छिड़काव करने और पानी की स्वच्छता बनाए रखने को कहा गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि छठ के दौरान सफाईकर्मी घाटों पर लगातार तैनात रहें, ताकि पूजा स्थलों पर गंदगी जमा न हो। प्रशासन का जोर इस बात पर है कि छठव्रतियों को साफ-सुथरे माहौल में अर्घ्य देने की सुविधा मिले।

धुर्वा डैम पर सुरक्षा और चेंजिंग रूम की व्यवस्था

धुर्वा डैम के निरीक्षण के दौरान DC ने घाट पर लगी जाली से श्रद्धालुओं की आवाजाही में होने वाली संभावित परेशानी पर ध्यान दिया। भारी भीड़ को देखते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवागमन सुचारू रखने के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। उन्होंने पूरे घाट क्षेत्र की सघन सफाई कराने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और अर्घ्य के बाद कपड़े बदलने के लिए महिलाओं तथा पुरुषों के अलग-अलग अस्थायी चेंजिंग रूम बनाने को कहा। साथ ही एनडीआरएफ टीम को घाट पर सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया।

सभी विभाग समय पर पूरी करें तैयारी

DC मंजूनाथ भजंत्री ने नगर निगम, भवन निर्माण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं तय समय-सीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी छठव्रती या अर्घ्य देने पहुंचे श्रद्धालु को परेशानी नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान छठ पूजा समितियों के सदस्यों ने DC और अन्य अधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। समितियों ने प्रशासन के सहयोग के प्रति आभार भी जताया।

DC
घाटों का DC ने लिया जायजा

जतरा मेला के रास्ते से हटेगा अतिक्रमण

छठ घाटों के निरीक्षण के अलावा DC बारह पड़हा जतरा पूजा समिति, मिसिर गोंदा, काके रोड भी पहुंचे। यहां उन्होंने जतरा मेला की तैयारियों पर समिति के सदस्यों के साथ चर्चा की। जतरा स्थल तक पहुंचने वाले रास्ते पर अतिक्रमण की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगर निगम को तत्काल अतिक्रमण हटाने और रास्ता सुचारू करने का निर्देश दिया। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं की आवाजाही आसान बनाना है।

पूजा समितियों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील

DC ने सभी छठ महापर्व समितियों से जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन और पूजा समितियों के बीच बेहतर तालमेल से छठ महापर्व को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य तरीके से संपन्न कराया जा सकेगा। निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह, सदर एसडीओ कुमार रजत, ट्रेनी आईएएस अधिकारी आस्था शरण, नजारत उप समाहर्ता डॉ. सुदेश कुमार, भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता, रांची नगर निगम के सहायक प्रशासक, स्थानीय थाना प्रभारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

इसके अलावा वार्ड पार्षद शीला सिंह, सुनील यादव, नकुल तिर्की और परमजीत सिंह टिंकू समेत विभिन्न छठ पूजा समितियों के पदाधिकारी और सदस्य भी निरीक्षण में शामिल हुए। DC मंजूनाथ भजंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन सभी संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर छठव्रतियों को बेहतर सुविधाएं देने का हरसंभव प्रयास करेगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *