रांची: राजधानी के लालपुर चौक पर शनिवार को विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां पर यातायात नियमों उलंघन करने वाले को गुलाब का फूल देकर चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया यमराज के किरदार से हेलमेट, सीट बेल्ट और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
दलादली चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चला
इसके अलावा दलादली चौक पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान परिवहन सचिव की मौजूदगी में वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया. अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर सड़क सुरक्षा का संदेश दिया गया।
गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की गई अपील
अभियान के दौरान वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। वहीं, यमराज के किरदार के जरिए सड़क पर लापरवाही बरतने के खतरों को समझाया गया। इस अनोखे तरीके से लोगों को बताया गया कि यातायात नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है।
सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था उद्देश्य
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनाना और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूकता बढ़ाना था। वाहन चालकों से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई।




