JDU ने अनंत सिंह को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, सदस्यता रद्द

पटना : बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इतना ही नहीं, पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तुरंत रद्द कर

अनंत सिंह
अनंत सिंह (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

पटना : बिहार की राजनीति में खलबली मच गई है। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने मोकामा के विधायक अनंत सिंह को छह साल के लिए पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इतना ही नहीं, पार्टी ने उनकी प्राथमिक सदस्यता भी तुरंत रद्द कर दी है। इसके साथ ही बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधायकी खत्म करने की सिफारिश भी कर दी गई है। वहीं, पार्टी ने पूर्व विधायक नीलम देवी पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें छह साल के लिए बाहर कर दिया है। इस फैसले के बाद बिहार की सियासत में हलचल तेज हो गई है।

Read More : बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, डीसी ने किया निरीक्षण

अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार के खिलाफ किया था प्रचार

अनंत सिंह हाल ही में हुए बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान अपनी ही पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार के खिलाफ खड़े नजर आए थे। उन्होंने पार्टी लाइन से अलग जाकर जन सुराज के उम्मीदवार अनुज सिंह का समर्थन किया था। इतना ही नहीं, अनंत सिंह ने अनुज सिंह के पक्ष में प्रचार भी किया था। इस दौरान नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच बयानबाजी भी तेज हो गई थी। दोनों के बीच बढ़ते सियासी टकराव के बाद पार्टी की ओर से कार्रवाई के संकेत मिलने लगे थे।

नीरज कुमार ने पहले ही दिए थे कार्रवाई के संकेत

नीरज कुमार ने संकेत दिया था कि पार्टी के खिलाफ जाकर काम करने वालों पर कार्रवाई हो सकती है। अब JDU ने अनंत सिंह को छह साल के लिए निष्कासित करने का फैसला लिया है। साथ ही उनकी प्राथमिक सदस्यता भी खत्म कर दी गई है।

विधानसभा सदस्यता पर भी लटक सकती है तलवार

पार्टी ने बिहार विधानसभा अध्यक्ष से संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत अनंत सिंह की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की सिफारिश की है। हालांकि, सदस्यता को लेकर अंतिम फैसला संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया के तहत लिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद बिहार की राजनीति में अनंत सिंह की भूमिका को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *