रांची के लालपुर में बीएस फार्मा का उद्घाटन, सुदेश महतो रहे मौजूद

रांची : राजधानी रांची के लालपुर में आर्या होटल के समीप बीएस फार्मा का शुभ उद्घाटन किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। इस मौके पर गोमिया के पूर्व

बीएस फार्मा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : राजधानी रांची के लालपुर में आर्या होटल के समीप बीएस फार्मा का शुभ उद्घाटन किया गया। झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया। इस मौके पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो और रांची जिला परिषद की उपाध्यक्ष वीणा चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।

Read More : बिरसा मुंडा जिला पुस्तकालय की व्यवस्था दुरुस्त करने पर जोर, डीसी ने किया निरीक्षण

बबीता कुमारी और सहयोगियों को दी शुभकामनाएं

उद्घाटन समारोह में अतिथियों ने संस्थान की संचालक और बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष बबीता कुमारी सहित सभी सहयोगियों को नई शुरुआत के लिए बधाई दी। उन्होंने बीएस फार्मा की निरंतर प्रगति, सफलता और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

आजसू पार्टी के कई पदाधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम में आजसू पार्टी की केंद्रीय सचिव फूलकुमारी देवी, नवीन कुमार महतो, हरीश कुमार, मोहसिन खान, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, रांची जिला अध्यक्ष संजय महतो और आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। समारोह में अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *