गरीबों एवं जरूरतमंद के लिए भी उपलब्ध कराए श्री राम वाटिका : राज्यपाल

रांची। राजधानी रांची के मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के तृतीय ताले पर नवनिर्मित श्री राम वाटिका वत अनुकूलित सभागार का विधिवत्त उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के द्वारा सिलापट्ट का अनावरण नारियल फोड कर किया गया।उद्घाटन के पूर्व राज्यपाल के द्वारा

रांची। राजधानी रांची के मेन रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर के तृतीय ताले पर नवनिर्मित श्री राम वाटिका वत अनुकूलित सभागार का विधिवत्त उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार के द्वारा सिलापट्ट का अनावरण नारियल फोड कर किया गया।उद्घाटन के पूर्व राज्यपाल के द्वारा संकट मोचन हनुमान मंदिर में पूजन एवं हवन में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुणाल अजमानी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अजमानी परिवार रांची की जनता के लिए आज से यह सभागार समर्पित करती है और गरीब लड़कियों की शादी धार्मिक सामाजिक कार्यों में इसका उपयोग हो। श्री राम वाटिका का निर्माण श्री महावीर मंडल रांची महानगर के संस्थापक अध्यक्ष स्वर्गीय तिलक राज अजमानी की स्मृति में अजमानी परिवार की ओर से कराया गया है।

राज्यपाल का स्वागत स्वर्गीय तिलक राज अजमानी की धर्मपत्नी विजया अजमानी , गुलशन लाल अजमानी, प्रिंस अजमानी ,पूजा अजमानी,सुशील अजमानी, श्यामानंद पांडे ,देवेश अजमानी, अशोक चौधरी , बादल सिंह, राकेश गिरधर के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुणाल अजमानी धन्यवाद ज्ञापन रांची के पूर्व विधायक गुलशन लाल अजमानी एवं मंच का संचालन रोहित शारदा ने किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि शहर के बीचों बीच इस तरह का सभागार बहुउद्देशीय कार्य में लिया जा सकता है जिससे जरूरतमंद एवं गरीबों के लिए भी उपलब्ध कराकर उन्हें भी सुख की अनुभूति प्रदान करने का कार्य यह सभागार कर सकती है साथ ही धार्मिक सामाजिक आयोजनों एवं बैठकों में भी इसका उपयोग किया जा सकता है।

इस अवसर पर चिन्मय मिशन के परिपूर्णननंद स्वामी जी, श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के महत त्यागी बाबा रांची की महापौर रोशनी खलको रांची के विधायक सी पी सिंह ने भी मंच को संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू और उप महापौर संजीव विजयवर्गीय अजीत सहाय , पवन शर्मा, धीरज तनेजा,आदित्य मल्होत्रा, राजेश खन्ना,राजेश मेहरा, सुधीर उगल, डॉ दिलीप सोनी, टुन्ना सिंह,राजेश्वर राजन,, दीपक मारु ,विनय अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल,दीपक अग्रवाल सहित मारवाड़ी सम्मेलन ,अग्रवाल सभा, महेश्वरी सभा ,पंजाबी हिंदू बिरादरी, विभिन्न महावीर मंडल के अखाड़े के प्रतिनिधि सहित अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठन के लोग कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *