जेवीएम श्यामली की माटी से निकला क्रिकेट का नया सूरमा शिखर मोहन

रांची: झारखंड की खेल राजधानी रांची ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट जगत को एक ऐसा नायाब हीरा दिया है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली के प्रांगण से निकलकर बाएं हाथ के आक्रामक

शिखर मोहन

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  झारखंड की खेल राजधानी रांची ने एक बार फिर भारतीय क्रिकेट जगत को एक ऐसा नायाब हीरा दिया है, जिसने बड़े-बड़े दिग्गजों की नींद उड़ा दी है। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली  के प्रांगण से निकलकर  बाएं  हाथ के आक्रामक बल्लेबाज और स्पिन ऑलराउंडर शिखर मोहन ने घरेलू क्रिकेट में अपने शानदार प्रदर्शन (रणजी ट्रॉफी के मुकाबलों में लगातार शतक) का इनाम पाते हुए सीधे ‘इंडिया-ए’ क्रिकेट टीम में गरजते हुए एंट्री मारी है।
शिखर मोहन 24 अक्टूबर से 10 नवंबर तक होने वाले न्यूजीलैंड दौरे के लिए ‘इंडिया-ए’ और न्यूजीलैंड-ए टीम के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस धमाकेदार सफलता ने यह साबित कर दिया है कि जवाहर विद्या मंदिर श्यामली के मैदानों में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई ‘धोनी’ तैयार करने की नर्सरी है।
इस ऐतिहासिक उपलब्धि की नींव रखने में जवाहर विद्या मंदिर, श्यामली की खेल संस्कृति और अनुशासित माहौल का सबसे बड़ा हाथ रहा है। स्कूल के खेल मैदान ने ही शिखर मोहन को शुरुआती दौर में तकनीक, दबाव से निपटने के गुर और मैदान पर कभी न हार मानने वाली जिद्दी सीख दी थी। स्कूल की चारदीवारी के भीतर मिलने वाली बेहतरीन कोचिंग, स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर और पढ़ाई के साथ खेल के बीच संतुलन बिठाने के अनुशासन ने ही उन्हें आज इस मुकाम तक पहुंचाया है।
​इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्कूल के अंदर और बाहर जश्न का माहौल है। विद्यालय के प्राचार्य बी.एन. झा ने स्कूल के इस जांबाज छात्र की हुंकार पर मुहर लगाते हुए अपने तेवर में कहा कि हमारा शिखर मैदान पर कोई आम खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक ऐसी आंधी है जिसमें भारतीय क्रिकेट की तकदीर बदलने का पूरा माद्दा रखती है। जेवीएम श्यामली की खेल माटी और हमारे अनुशासित प्रशिक्षण ने ही उसे सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि आसमान चीरने का हौसला दिया है।
​वहीं, खिलाड़ी के इस आक्रामक तेवर और मैदान पर उसकी जिद की सराहना करते हुए स्कूल के वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक डॉ. मोती प्रसाद ने अपने चिर-परिचित जोशीले अंदाज में कहा कि ​शिखर मैदान पर उतरते ही किसी खूंखार शेर की तरह दहाड़ता है। उसके भीतर रनों की भूख और विकेट चटकाने की जो जिद है, उसे हमारे स्कूल के खेल के मैदान ने ही पाला-पोसा है। स्कूल के प्लेग्राउंड से शुरू हुआ यह खौफनाक सफर अब सीधे टीम इंडिया की जर्सी पर जाकर थमेगा।

also read : गुमला में PLFI के जोनल कमांडर विश्राम कोंगाड़ी समेत 4 गिरफ्तार

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *