रांची में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई दुर्गा पूजा, प्रशासन ने जताया आभार

रांची : रांची में दुर्गा पूजा का आयोजन इस बार भव्यता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए थे। पूजा के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विधि-व्यवस्था बनाए रखने

दुर्गा पूजा
AI Generate Image

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में दुर्गा पूजा का आयोजन इस बार भव्यता और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिला प्रशासन ने सुरक्षा, यातायात, सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर व्यापक इंतजाम किए थे। पूजा के दौरान शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक विधि-व्यवस्था बनाए रखने के साथ पूजा पंडालों में नशा मुक्ति अभियान के जरिए लोगों को जागरूक भी किया गया।

Read More : सोनिया गांधी की पहली Insta पोस्ट, किताब की झलक दिखाई, प्रियंका का भी किया जिक्र

पूजा पंडालों में नशा मुक्ति का संदेश

CM हेमंत सोरेन की प्रेरणा और मार्गदर्शन से सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से रांची जिले में नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के पूजा पंडालों में नशे के दुष्परिणामों और नशा मुक्त जीवन के लाभों से जुड़े संदेश वाले फ्लैक्स लगाए गए। इसका उद्देश्य लोगों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

सुरक्षा से लेकर यातायात तक रहे व्यापक इंतजाम

DC मंजूनाथ भजन्त्री के नेतृत्व में प्रशासन ने पूजा की तैयारियों को लेकर कई दौर की बैठकें की थीं। इनमें पुलिस अधिकारियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों और शांति समिति के सदस्यों के साथ सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और जनसुविधाओं पर चर्चा हुई। वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देशन में सुरक्षा के बहुस्तरीय इंतजाम किए गए। भीड़ नियंत्रण, पूजा मार्गों की मरम्मत, नियमित सफाई, पेयजल के लिए टैंकरों की तैनाती और सोशल मीडिया की निगरानी की गई। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मियों और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती रही। दंडाधिकारियों को भी अलग-अलग क्षेत्रों में जिम्मेदारी दी गई। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की गई।

यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी की और संबंधित पुलिसकर्मियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। प्रतिमा विसर्जन के दौरान विभिन्न घाटों और तालाबों पर स्थानीय गोताखोरों तथा एनडीआरएफ की टीम की मौजूदगी रही। पुलिस बल भी तैनात रहा।

शांति समितियों और सामाजिक संगठनों का मिला सहयोग

DC मंजूनाथ भजन्त्री ने पूजा के शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, दंडाधिकारियों, शांति समिति के सदस्यों तथा दुर्गा पूजा समितियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक सहयोग और समर्पण से रांची जिले में दुर्गा पूजा शांतिपूर्वक और भव्यता के साथ संपन्न हुई। उन्होंने शांति समिति में महिलाओं की बेहतर भागीदारी को भी सराहनीय बताया। शांति सेवा समिति हिंदपीढ़ी, युवा दस्ता, झारखंड तंजीम, सेंट्रल मुहर्रम कमेटी और सर्वधर्म सद्भावना समिति समेत विभिन्न संगठनों ने आयोजन में सहयोग दिया। आम नागरिकों की भागीदारी को भी महत्वपूर्ण बताया गया।

नगर निगम, बिजली और पथ निर्माण विभाग की अहम भूमिका

दुर्गा पूजा के दौरान रांची नगर निगम ने सफाई और कूड़ा प्रबंधन की जिम्मेदारी संभाली। बिजली विभाग ने पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर और जनरेटर की व्यवस्था की तथा तकनीकी टीमों को तैनात रखा। वहीं, पथ निर्माण विभाग ने पूजा स्थलों तक जाने वाली सड़कों की मरम्मत, अस्थायी पार्किंग और यातायात डायवर्जन की व्यवस्था में सहयोग किया। जन प्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ने भी पूजा की तैयारियों और व्यवस्थाओं से जुड़ी जानकारी लोगों तक पहुंचाने में योगदान दिया। जिला प्रशासन के अनुसार, सभी विभागों, समितियों और नागरिकों के समन्वित प्रयास से दुर्गा पूजा का आयोजन सुरक्षित, व्यवस्थित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *