रांची में श्री माहेश्वरी सभा ने तीसरे वर्ष किया सामूहिक शस्त्र पूजन

रांची : विजयादशमी के मौके पर श्री माहेश्वरी सभा, रांची की ओर से मंगलवार को सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक शस्त्र पूजन किया गया। सभा की ओर से लगातार तीसरे साल इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रांची के कई

श्री माहेश्वरी सभा

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : विजयादशमी के मौके पर श्री माहेश्वरी सभा, रांची की ओर से मंगलवार को सेवा सदन पथ स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में सामूहिक शस्त्र पूजन किया गया। सभा की ओर से लगातार तीसरे साल इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें रांची के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के लोग और माहेश्वरी समाज के परिवार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत पंडितों ने गणेश स्तुति, शंखनाद और वैदिक मंत्रों के साथ की। इस दौरान शस्त्र पूजन के महत्व और पूर्वजों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं के बारे में लोगों को बताया गया। वक्ताओं ने कहा कि किसी भी समाज को आगे बढ़ाने और मजबूत बनाने के लिए उसका शिक्षित और सुरक्षित होना जरूरी है। सनातन परंपरा में शास्त्र यानी ज्ञान और शस्त्र यानी हथियार, दोनों का अपना खास महत्व है।

Read More : रांची समेत 4 जिलों में पुलिस स्मृति दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

स्कंद माता के स्वरूप में पहुंचीं मायरा काबरा

कार्यक्रम में छोटी कन्या मायरा काबरा स्कंद माता के स्वरूप में और सुषमा कुमारी शेर के स्वरूप में शामिल हुईं। पुष्प वर्षा, जयकारों और स्तुति के बीच माता के स्वरूप का स्वागत किया गया। इसके बाद मंदिर में माता की आराधना की गई। इस अवसर पर लाल-लाल चुनरी सितारों वाली भजन पर भक्तों ने नृत्य प्रस्तुत किया। इस प्रस्तुति की तैयारी खुशबू भाला ने की, जबकि गीतांजलि भाला ने भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ और माता की आरती हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया।

नवारंभ के चार संकल्पों को दोहराया

श्री माहेश्वरी सभा ने कार्यक्रम के दौरान नवारंभ के चार संकल्पों को दोहराया। इनमें गौ माता का सम्मान एवं संरक्षण, अन्न की बर्बादी रोकना, शस्त्र पूजन और मरणोपरांत नेत्रदान शामिल हैं। सभा की ओर से आए अतिथियों का स्वागत तिलक लगाकर और दुपट्टा पहनाकर किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने आयोजन को सनातन धर्म की एकता और परंपराओं के निर्वहन का अवसर बताया।

सीपी सिंह और सुबोध कांत सहाय समेत कई अतिथि हुए शामिल

कार्यक्रम में रांची के विधायक सीपी सिंह और पूर्व सांसद सुबोध कांत सहाय प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। इनके अलावा झारखंड-बिहार माहेश्वरी महिला अध्यक्ष संगीता चितलांगिया, सभा के कोषाध्यक्ष मनोज काबरा (दामा), उपाध्यक्ष गोवर्धन भाला, महावीर प्रसाद सोमानी, राजकुमार मारू, किशन साबू, बजरंग सोमानी, उमाशंकर बियानी और विजय शंकर साबू समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। महिला समिति की सचिव बिमला फलोर, रेनू फलोड़, सुमन चितलांगिया, वंदना मारू, ममता डागा, कुमुद लाखोटिया, भारती चितलांगिया, कविता सोमानी, सुनीता चितलांगिया, अनीता साबू, शशि डागा, सरोज राठी और श्रेष्ठा भाला समेत समाज की कई महिलाएं भी मौजूद रहीं। इसके अलावा पवन शर्मा, विनोद जैन, सुरेश चंद्र अग्रवाल, मनोज चौधरी, निर्मल बुधिया, बिकास सिंह, सज्जन पाड़िया, श्रवण अग्रवाल, किशन शर्मा, रमेश शर्मा, विष्णु प्रसाद, श्याम शर्मा, शंकर दुबे, संदीप वर्मा, संजय जायसवाल, यशस्विनी सहाय और ललित ओझा समेत अन्य समाजों के लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

आयोजन की सफलता में इनका रहा योगदान

कार्यक्रम का संचालन श्री माहेश्वरी सभा, रांची के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने किया। संयोजक अशोक साबू और सहसंयोजक रूपेश भाला, चैतन्य सोमानी तथा लक्ष्मी चितलांगिया ने आयोजन की जिम्मेदारी संभाली। सभा के सचिव मनोज कल्याणी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंड-बिहार माहेश्वरी सभा के सचिव नरेंद्र लखोटिया, युवा अध्यक्ष उत्सव मंत्री, शिव शंकर साबू, सुरेश सारडा, विभोर डागा, सौरभ साबू, विनय मंत्री, श्याम बिहानी, राजेश सोमानी, अंकुर डागा, विपिन भाला, रितु लखोटिया, शिखा बिड़ला, रमन बोड़ा, सोविक बोड़ा, साकेत बियानी, हार्दिक बियानी और यश बांगड़ समेत कई सदस्यों का योगदान रहा। इस आयोजन की जानकारी श्री माहेश्वरी सभा, रांची के मीडिया प्रभारी रोहित शारदा, गिरिजा शंकर पेड़ीवाल और रश्मि मालपानी ने दी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *