सुदेश कुमार महतो ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ब्रजमोहन राम से की शिष्टाचार मुलाकात

रांची: पलामू के पूर्व सांसद डॉ. ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने आज गुरुवार को मोरहाबादी, रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं

सुदेश कुमार महतो

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  पलामू के पूर्व सांसद डॉ. ब्रजमोहन राम को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री  सुदेश कुमार महतो ने आज गुरुवार को  मोरहाबादी, रांची स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात कर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
श्री महतो ने आशा व्यक्त की कि डॉ. राम अपने अनुभव और संवैधानिक दायित्वों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ राज्यपाल के रूप में सफलतापूर्वक कार्य करेंगे तथा जनकल्याण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष  हसन अंसारी, प्रवीण प्रभाकर, बोकारो जिला परिषद की उपाध्यक्ष श्रीमती बबीता कुमारी, गिरिडीह प्रखंड प्रमुख श्रीमती पूनम देवी, केंद्रीय सचिव  हरीश कुमार,  विज्ञान सिंह, आजसू छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष  ओम वर्मा, गिरिडीह जिला कार्यकारी अध्यक्ष  संजय साहू, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक अजीत कुमार सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आजसू पार्टी ने डॉ. ब्रजमोहन राम के सफल, जनकल्याणकारी एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामना की।

also read :नालंदा में शराब तस्करों का तांडव, पुलिस टीम पर चलाई गोलियां , सिपाही की इलाज के दौरान मौत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *