सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में आमजनों की सुनी समस्या, ऑनस्पॉट दिए 10 लाख का चेक

वेल्लौर में अनूप के कान का इलाज हुआ आसान, मुख्यमंत्री के संज्ञान से आर्थिक कठिनाइयां हुई दूर 48 घंटे के भीतर पूर्ण कराई गयी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिला चिकित्सा अनुदान नेमरा: सीएम हेमंत सोरेन अपनी दिवंगत माता स्व.

सीएम हेमंत सोरेन ने नेमरा में आमजनों की सुनी समस्या

अपनी भाषा में पढ़ें

वेल्लौर में अनूप के कान का इलाज हुआ आसान, मुख्यमंत्री के संज्ञान से आर्थिक कठिनाइयां हुई दूर

48 घंटे के भीतर पूर्ण कराई गयी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत मिला चिकित्सा अनुदान 

नेमरा: सीएम हेमंत सोरेन  अपनी दिवंगत माता स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म को लेकर अपने पैतृक गांव नेमरा में हैं। एक ओर यहां सीएम की दिवंगत माता को श्रद्धसुमन अर्पित करने वालों का तांता लगा हुआ है। वहीं दूसरी ओर अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर भी बड़ी संख्या में नेमरा पहुंच रहे हैं। लोगों ने आज भी सीएम से मिलकर अपनी समस्याएं रखी और निदान का अनुरोध किया। सीएम ने बारी-बारी से सभी लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनते हुए उनके द्वारा दिये आवेदन को स्वीकार किया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को समस्या निदान का निर्देश दिया।

also read : एनसीसी के विस्तार पर गुवाहाटी में मंथन, संजय सेठ ने राज्यों से मांगा सहयोग

इसी तहत सीएम  ने रामगढ़ जिले के बेराटांड़ के भरेच नगर निवासी रामकिशुन बेसरा के पुत्र अनूप बेसरा के कान का इलाज हेतू 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया। सीएम ने  करीब छह वर्षीय अनूप बेसरा को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अंतर्गत चिकित्सा अनुदान के तहत 48 घंटे के अंदर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को पूर्ण करवाते हुए 10 लाख रूपये का चेक प्रदान किया।
विदित हो कि पिछले दिनों नेमरा में ही अनूप के पिता रामकिशुन बेसरा ने सीएम से मिलकर अपने बेटे के कान की इलाज के लिए अत्यधिक राशि खर्च होने के कारण सहयोग का अनुरोध किया था। उनके पुत्र का इलाज क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लौर में चल रहा है। चिकित्सकों ने उसके सुनने के अंग (इंटरनल इयर)  को बदलने की सलाह दी है, जिसमें अत्यधिक राशि खर्च होने की बात सामने आई है। इसके बाद रामकिशुन ने नेमरा पहुंचकर अपनी समस्या मुख्यमंत्री को बताई थी।
सीएम ने इसे संज्ञान में लेते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कराने का निर्देश दिया था। इसपर रामगढ़ जिला प्रशासन द्वारा तत्परता के साथ सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण की गई और 48 घंटे के भीतर ही अनूप बेसरा को नेमरा में ही आज 10 लाख का चेक प्रदान कर दिया गया।

also read : संजय सेठ ने असम के CM हिमंत बिस्व सरमा से की मुलाकात, दी नवरात्र की बधाई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.