गुवाहाटी/रांची : रक्षा राज्य मंत्री और रांची के सांसद संजय सेठ ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के CM हिमंत बिस्व सरमा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने CM को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी। संजय सेठ ने मां भगवती से असम की निरंतर प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
Read More : रांची नगर निगम के दिवंगत कर्मी की पत्नी को मिला 10 लाख का बीमा चेक
गुवाहाटी प्रवास के दौरान हुई मुलाकात
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने असम के CM हिमंत बिस्व सरमा से आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने नवरात्र के पावन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए राज्य की सुख-समृद्धि की कामना की। संजय सेठ ने मां भगवती से प्रार्थना की कि असम निरंतर प्रगति करे और राज्य में समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे। मुलाकात के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को शारदीय नवरात्र की बधाई दी।




