रांची नगर निगम की 630 जमीनों के म्यूटेशन पर जोर, नगर आयुक्त ने दिए अहम निर्देश

रांची : रांची नगर निगम में शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में भू-संपदा शाखा और हॉर्टिकल्चर शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों शाखाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी

रांची नगर निगम

रांची : रांची नगर निगम में शुक्रवार को नगर आयुक्त सुशांत गौरव की अध्यक्षता में भू-संपदा शाखा और हॉर्टिकल्चर शाखा के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों शाखाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को लंबित कार्यों में तेजी लाने और तय समय-सीमा के भीतर उन्हें पूरा करने के निर्देश दिए गए।

Read More : रांची में घरेलू विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस, नाबालिग के पास मिला देशी कट्टा और कारतूस

बैठक में भू-संपदा शाखा के अधिकारियों ने बताया कि निगम की भूमि के संरक्षण और अभिलेखों के सुव्यवस्थित प्रबंधन के तहत कुल 630 भूमि के म्यूटेशन के लिए संबंधित अंचलों में आवेदन किया जा चुका है।

630 भूमि के म्यूटेशन पर विशेष जोर

नगर निगम के अनुसार, शहर अंचल में 83, अर्गोडा में 127, बरगाई में 179, कांके में 15, नगड़ी में 28, नामकुम में 98 और हेहल अंचल में 100 भूमि के म्यूटेशन के लिए आवेदन किए गए हैं।

Read More : रांची के कृष्णा नगर गुरुद्वारा में 5 जुलाई को होगा भव्य कीर्तन समागम, गुरु का लंगर भी लगेगा

नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की नियमित निगरानी की जाए और संबंधित अंचल कार्यालयों के साथ समन्वय स्थापित कर म्यूटेशन की प्रक्रिया जल्द पूरी कराई जाए। उन्होंने कहा कि निगम की भूमि का विधिवत म्यूटेशन अतिक्रमण रोकने, परिसंपत्तियों के संरक्षण और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जरूरी है।

शहर के 24 स्थानों पर विकसित होंगे ग्रीन पैच

बैठक में हॉर्टिकल्चर शाखा के कार्यों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि शहर के 24 प्रमुख स्थानों पर ग्रीन पैच विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इनमें करमटोली चौक, मोराबादी, जवाहर नगर (कांके रोड), खेलगांव, कश्यप आई हॉस्पिटल, कांके रोड सहित अन्य प्रमुख स्थान शामिल हैं।

Read More : रांची शूटिंग चैंपियनशिप में वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने साधा निशाना, रेंज सुधार की कही बात

नगर आयुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को ग्रीन पैच विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने, नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर को अधिक हरित, स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए इन परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। बैठक में उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, गार्डन अधीक्षक तथा अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *