रांची में अतिक्रमण पर नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, डीपीएस चौक से मेकॉन तक चला अभियान

रांची : शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने शुक्रवार को डीपीएस चौक से मेकॉन तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे

अतिक्रमण

रांची : शहर को अतिक्रमण मुक्त, स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से रांची नगर निगम ने शुक्रवार को डीपीएस चौक से मेकॉन तक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सहायक नगर आयुक्त के नेतृत्व में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने सड़क, फुटपाथ, नदी किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।

Read More : गोपाल प्रसाद सोनी को संगठन में नई जिम्मेदारी, तीन राज्यों के क्षेत्रीय प्रभारी नियुक्त

अभियान के दौरान अवैध रूप से संचालित गैरेज, दुकानें और मीट शॉप हटाई गईं। साथ ही सड़क किनारे लंबे समय से खड़े एक लावारिस कंडम वाहन को ध्वस्त कर जब्त किया गया।

अवैध गैरेज और दुकानों पर कार्रवाई

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे संचालित दो अवैध गैरेज हटाए गए। जांच में पाया गया कि गैरेज संचालक बड़ी संख्या में वाहन सड़क पर खड़े कर रहे थे, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था। सहायक नगर आयुक्त ने दोनों संचालकों को 24 घंटे के भीतर सभी वाहन हटाने का निर्देश दिया और भविष्य में दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी।

Read More : CCL को राजभाषा कार्यान्वयन में मिला प्रथम पुरस्कार, वार्षिक योजना 2025-26 में सम्मान

इसके अलावा कई दुकानों में अवैध रूप से तंबाकू, सिगरेट, पान और गुटखा समेत अन्य सामान बेचे जाने की शिकायत पर कार्रवाई की गई। स्थानीय लोगों की शिकायतों और क्षेत्र के शैक्षणिक संस्थानों व आवासीय परिसरों के निकट होने को देखते हुए सभी अवैध दुकानों को हटाया गया।

कंडम वाहन जब्त, अवैध मीट दुकानें हटाईं

अभियान के दौरान सड़क किनारे लंबे समय से खड़े एक लावारिस कंडम वाहन को ध्वस्त कर जब्त किया गया। नगर निगम ने ऐसे सभी वाहन मालिकों से अपने वाहन तत्काल हटाने की अपील की है। निगम ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय के बाद सड़क पर खड़े कंडम वाहनों के खिलाफ जब्ती और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

Read More : जमशेदपुर बंद पर BJP का दावा, अमर कुमार बाउरी बोले- जनता ने सरकार को दिया बड़ा संदेश

भूसुर नदी के किनारे संचालित दो अवैध मीट दुकानों को भी हटाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि मीट के अवशेष नदी और आसपास फेंके जा रहे थे, जिससे जल प्रदूषण के साथ पक्षियों की आवाजाही बढ़ रही थी। निगम के अनुसार यह क्षेत्र फ्लाइंग जोन में होने के कारण विमान संचालन की दृष्टि से भी संवेदनशील है।

ग्रीन पैच विकसित करने के निर्देश

अभियान के दौरान सहायक नगर आयुक्त ने हॉर्टिकल्चर शाखा के गार्डन अधीक्षकों को भूसुर नदी किनारे और अन्य उपयुक्त स्थलों की पहचान कर ग्रीन पैच विकसित करने तथा सौंदर्यीकरण का कार्य जल्द शुरू करने का निर्देश दिया।

Read More : पश्चिमी सिंहभूम में 400 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत वितरण

नगर निगम ने नागरिकों और व्यवसायियों से सार्वजनिक स्थलों, सड़क, फुटपाथ, नदी-नालों पर अतिक्रमण नहीं करने और बिना अनुमति किसी भी प्रकार का व्यवसाय या निर्माण कार्य नहीं करने की अपील की है। निगम ने कहा कि अतिक्रमण और अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *