हथियार के बल पर कांके में कृषि पदाधिकारी के घर पर डकैती

रांची। राजधानी रांची में लगातारअपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा हैं। आए दिन अपराधी लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जहां आज मंगलवार अहले सुबह पांच की संख्या

हथियार के बल पर
साकेतिक तस्वीर

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची। राजधानी रांची में लगातारअपराधियों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा हैं। आए दिन अपराधी लूट, डकैती और हत्या जैसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला कांके थाना क्षेत्र से सामने आ रहा है। जहां  आज मंगलवार अहले सुबह पांच की संख्या में अपराधी कृषि विभाग के पदाधिकारी रामाशंकर प्रसाद के घर में घुसे और हथियार के बल पर जेवरात और नकदी लूट ली।

दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने की फायरिंग

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान दहशत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने फायरिंग भी की।  घटना के बाद इलाके में भय का माहौल है। वारदात की सूचना मिलने पर कांके थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कर रही छापेमारी

फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि अपराधियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले के हर पहलू की जांच में जुटी है।

also read: कोठार ओवरब्रिज के समीप खड़े ट्रक में लगी आग, कूदकर चालक-उपचालक ने बचाई जान

 

 

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *