बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर निशाना, बोले- नवरात्र में आंदोलन सनातन विरोधी

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विपक्षी दलों के नवरात्र में आंदोलन करने पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के खिलाफ साजिश बताया। इस

बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने विपक्षी दलों के नवरात्र में आंदोलन करने पर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उन्होंने इसे सनातन संस्कृति के खिलाफ साजिश बताया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल, वामपंथी दलों और तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा समेत कई विपक्षी नेताओं पर निशाना साधा। मरांडी ने आरोप लगाया कि ये नेता विदेशी शक्तियों के इशारे पर काम कर रहे हैं और भारत की सनातन संस्कृति को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करने और उनकी विश्वसनीयता पर सवाल उठाने की कोशिश की जा रही है।

Read More : JPSC-JSSC गड़बड़ी मामले में CID का एक्शन, फरार शिक्षक के घर चिपकाया इश्तेहार

वोट चोरी के आरोपों पर विपक्ष को घेरा

बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वोट चोरी के जरिए सत्ता में आने का आरोप लगाकर जनता के बीच भ्रम फैलाना चाहता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि नरेंद्र मोदी ने वोट चोरी कर सत्ता हासिल की है, तो गुजरात में दशकों पहले और पश्चिम बंगाल में लंबे समय से कांग्रेस के कमजोर होने के लिए कौन जिम्मेदार है। मरांडी ने कहा कि वर्ष 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश ने विकास के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। हालांकि, उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ शक्तियां भारत की उन्नति से खुश नहीं हैं।

कांग्रेस कार्यालय के बाहर पथराव को लेकर भी लगाए आरोप

बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर सोमवार को भाजपा के प्रदर्शन के दौरान हुए घटनाक्रम पर भी मरांडी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित रूप से पथराव किया गया, जो शर्मनाक है। उनके अनुसार, यह जानबूझकर की गई कार्रवाई थी। उन्होंने जेएनयू से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले का भी जिक्र किया। मरांडी ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया।

आंदोलन से आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप

मरांडी ने कहा कि देश में अशांति फैलाने और आंदोलन के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाने वाली ताकतों को पहचानने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि जनता ऐसी गतिविधियों का जवाब देगी और संबंधित लोगों को सबक सिखाएगी। संवाददाता सम्मेलन में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा और जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा भी उपस्थित थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *