कोठार ओवरब्रिज के समीप खड़े ट्रक में लगी आग, कूदकर चालक-उपचालक ने बचाई जान

रामगढ़: रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के समीप बीती सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । . ट्रक से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के इलाके

खड़े ट्रक में लगी

अपनी भाषा में पढ़ें

रामगढ़:  रामगढ़ के कोठार ओवरब्रिज के समीप बीती सोमवार की रात सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में अचानक आग लग गई।  देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया । . ट्रक से उठती ऊंची लपटों और धुएं को देखकर आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

also read मानसा में नशा विरोधी एक्टिविस्ट परमिंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या

इस दौरान ट्रक के चालक और उपचालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाई।  दोनों के सुरक्षित निकलने से एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रक में आग लगने की वजह और नुकसान का स्पष्ट विवरण सामने आना बाकी है।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस को दी

वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने रामगढ़ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने अग्निशमन वाहन को घटनास्थल पर भेजा. अग्निशमन कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।  हालांकि अग्निशमन वाहन को रामगढ़ थाना से घटनास्थल तक पहुंचने के दौरान चट्टी बाजार से होकर गुजरने वाले रास्ते में भारी जाम का सामना करना पड़ा। इसकी वजह से अग्निशमन वाहन समय पर नहीं पहुंच पाया।

also read : राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, मानहानि मामले में सुनवाई पर रोक

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *