रांची: ​बंका मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से आज सोमवार को कांके डैम स्थित पतरा गोंदा गांव में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस और शारदीय नवरात्रि के अवसर पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से प्रेरित होकर समाज की सैकड़ों बेटियों को उज्ज्वल भविष्य की ओर प्रोत्साहित करने हेतु शिक्षण सामग्री किट एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
​
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल, पेन, रबर, कटर के साथ-साथ चॉकलेट और टॉफी जैसी कई सामग्रियां उपहार स्वरूप प्रदान की गईं, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना था, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपना योगदान दे सकें।

बेटी पढ़ेगी, तभी देश आगे बढ़ेगा  : दीपक बंका

​समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बंका मेमोरियल ट्रस्ट के ट्रस्टी दीपक बंका एवं समाजसेविका व ट्रस्टी दीपा बंका उपस्थित रहीं। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, पतरा गोंदा गांव की उप-मुखिया नमिता देवी, सुमन देवी, मल्लू पाहन, राहुल कुमार दुबे, आशीष रौशन, गायत्री कुमारी और शुभम चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

also read ; रांची में दुर्गा पूजा समितियों की समस्याओं पर ADM और SSP से मिले लखपति साहू

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि दीपक बंका एवं दीपा बंका ने संयुक्त रूप से कहा कि बेटी पढ़ेगी, तभी देश आगे बढ़ेगा।  कार्यक्रम को सफल बनाने में शंकर कछप, लालू गाड़ी एवं कई ग्रामीण गण उपस्थित थे। पतरा गोंदा गांव के ग्रामीणों ने ट्रस्ट के इस नेक प्रयास की भूरि-भूरि प्रशंसा की और अंत में सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
a