पश्चिमी सिंहभूम में 400 विद्यार्थियों को मिली साइकिल, ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत वितरण

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल

साइकिल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी ‘उन्नति का पहिया’ योजना के तहत 400 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जगन्नाथपुर के विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु ने लाभुक विद्यार्थियों को साइकिलें सौंपीं और उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।

Read More : झारखंड विधानसभा में AI और साइबर सुरक्षा पर मंथन, साइबर ठगी पर कठोर कानून की मांग

विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना तथा विद्यालय तक उनकी पहुंच को आसान बनाना है। उन्होंने कहा कि कई विद्यार्थियों को प्रतिदिन लंबी दूरी तय कर स्कूल जाना पड़ता है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित होती है।

विद्यार्थियों की पढ़ाई होगी आसान

सोनाराम सिंकु ने कहा कि साइकिल मिलने से विद्यार्थियों का समय बचेगा, विद्यालय में उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और वे बिना किसी कठिनाई के अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगे। उन्होंने छात्र-छात्राओं से साइकिल का जिम्मेदारी के साथ उपयोग करने, नियमित रूप से विद्यालय जाने और शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने की अपील की।

Read More : ऑटो चालकों ने किया आंदोलन का ऐलान, 6 जुलाई को लोक भवन के समक्ष धरना

बड़ी संख्या में शामिल हुए अभिभावक और जनप्रतिनिधि

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। साइकिल प्राप्त करने के बाद विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। इस अवसर पर कांग्रेस नोवामुंडी प्रखंड अध्यक्ष मंजीत प्रधान, हस्लुद्दीन खान, सूरज चंपिया, प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत, विलास प्रजापति, सलीम कुरैशी और प्रदीप नाग समेत कई लोग उपस्थित रहे। प्रशासन की निगरानी में सभी लाभुकों के बीच शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से साइकिलों का वितरण किया गया।

Read More : रथ यात्रा महोत्सव 2026 : जगन्नाथपुर मंदिर समिति ने राज्यपाल से की मुलाकात

Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *