सामाजिक एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई आज भी अधूरी है: प्रेम मित्तल

रांची: जेपी विचार मंच झारखंड प्रदेश की ओर से आज रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में मनाई गई । इस अवसर पर जे पी विचार मंच के कार्यकर्ता बरियातू रोड स्थित मारवाड़ी आरोग्य भवन लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा

जेपी विचार मंच

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची:  जेपी विचार मंच झारखंड प्रदेश की ओर से आज  रविवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती  प्रेम मित्तल की अध्यक्षता में मनाई गई । इस अवसर पर जे पी विचार मंच के कार्यकर्ता बरियातू रोड स्थित मारवाड़ी आरोग्य भवन  लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण   लोगों ने श्रद्धा पूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की।

also read : जगन्नाथपुर में भव्य कलश यात्रा के साथ दुर्गा पूजा का शुभारंभ, 300 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल

इस अवसर पर मुख्य अतिथि कांके के पूर्व विधायक समरी लाल  ने जे पी आंदोलन के अनेक संस्मरणों को सुनायाऔर जेपी के आंदोलन के संपूर्ण क्रांति की चर्चा की। आज के समय में भी जे पी के विचार समीचीन है।कार्यक्रम की  अध्यक्षता करते हुए के मंच के  प्रेम मित्तल ने कहा कि सामाजिक एवं व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई आज भी अधूरी है ।केवल सत्ता का परिवर्तन हुआ।  जे पी के सपने अधूरे है।
 धन्यवाद ज्ञापन करते हुए  विचार मंच के प्रवक्ता  शैलेश कुमार सिन्हा ने लोकनायक जयप्रकाश को महान स्वतंत्रता सेनानी ,समाजवादी चिंतक एवं नैतिक चरित्र का जीवंत युगपुरुष थे वह सत्ता को सेवा एवं नैतिक मूल्यों का समावेश राजनीति में चाहते थे नैतिक चरित्र इतना दृढ था कि छात्रों  के आंदोलन को अहिंसक करने की शर्त पर ही नेतृत्व स्वीकार किया
इस अवसर पर  हितेंद्र कुमार  अजीत कुमार दत्ता, प्रेम कुमार सिन्हा,मनोज कुमार, अमली कुमारी, ननकू सिंह, स्वामी कुमारी, शशिकांत, मनजीत कछप, सुशांत , कुलदीप सिंह ,कलिंदर खरवार, सुरेश उरांव ,शशि उरांव, टिकेश्वर लकड़ा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

also read : सदर अस्पताल में मारपीट के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, पार्किंग ठेकेदार को 15 दिन की मोहलत

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *