रांची: जगन्नाथपुर, बड़कागढ़ (धुर्वा ) स्थित श्री श्री महादुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में आज रविवार को शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में पारंपरिक परिधानों में सजी 300 से अधिक महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं।
also read : ट्रिपल आईटी रांची में छात्र की मौत के बाद हंगामा, रातभर धरने पर बैठे विद्यार्थी,सड़क जाम लोग रहे परेशान
भक्ति गीतों और माता के जयकारों के बीच यह कलश यात्रा पूजा पंडाल से शुरू होकर स्थानीय शहीद मैदान तालाब तक गई।जहां पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पवित्र तालाब का जल कलशों में भरा गया, जिसके बाद कलश को वापस पूजा स्थल पहुंची जहां कलशों को स्थापित किया गया।
इस धार्मिक आयोजन में श्री श्री महादुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, सचिव परमेश्वर सिंह, और कोषाध्यक्ष रमेश महंती रविकांत रामा मनोज (मंत्री) महावीर साहू रवि साहू विनोद साहू अखिलेश शर्मा जय प्रकाश सुनील पांडे गौतम सिंह राहुल सिंह अंकित साहू रितिक सिंह प्रिंस हर्ष महंती रोहित इंदवार राहुल तिवारी बिटु (डोगेश्वर) कन्हैया साहू बुलबुल आशीष बाबू आदित्य विक्की अंश महंती ओम तिवारी समीर रोहित साहू कृष मिश्रा संचय समीर शिवराज अमित पवन सूरज समेत कई गणमान्य लोग शामिल थे।
समिति के सदस्यों ने बताया कि यह उनका गरिमामयी 60वाँ वर्ष (हीरक जयंती वर्ष) है। इस अवसर पर समिति ने सभी भक्तों और स्थानीय निवासियों का उनके निस्वार्थ सहयोग व दान के लिए हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।



