जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी की ओर से बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा के तहत ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन किया गया। साकची के बौद्धि टेम्पल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक पूर्णिमा दास साहू और सांसद विद्युत वरण महतो समेत कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के संबोधन का बड़े LED स्क्रीन के माध्यम से प्रसारण किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री का संबोधन सुना।
Read More : माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा बच्चों की मदद को पहुंचा रांची प्रशासन
रघुवर दास ने प्रधानमंत्री को दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम के दौरान विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखी। कार्यक्रम के तहत भाजपा की ओर से मशाल यात्रा भी निकाली गई। इसमें मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
विद्युत वरण महतो ने गिनाए विकास कार्य
जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों का उल्लेख करते हुए देश के विकास की चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकास की गति प्रदान की है। विद्युत वरण महतो ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत का चौतरफा विकास हो रहा है।





