माता-पिता की मौत के बाद बेसहारा बच्चों की मदद को पहुंचा रांची प्रशासन

रांची : माता-पिता की असामयिक मृत्यु के बाद बेसहारा हुए दो बच्चों की मदद के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। तमाड़ थाना क्षेत्र की कुंदला पंचायत के लेकया गांव निवासी योगेन्द्र मुंडा और उनकी पत्नी सावित्री देवी के निधन के बाद बच्चों की स्थिति

प्रशासन
बेसहारा बच्चों की मदद को पहुंचा रांची प्रशासन

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : माता-पिता की असामयिक मृत्यु के बाद बेसहारा हुए दो बच्चों की मदद के लिए जिला प्रशासन आगे आया है। तमाड़ थाना क्षेत्र की कुंदला पंचायत के लेकया गांव निवासी योगेन्द्र मुंडा और उनकी पत्नी सावित्री देवी के निधन के बाद बच्चों की स्थिति की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन ने तत्काल आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर दोनों बच्चों के परिवार को कंबल और राशन सामग्री दी गई। इससे परिवार की तत्काल जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।

Read More : रांची सदर अंचल कार्यालय में डिजिटाइजेशन कैंप का डीसी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

गुरुकुल विद्यालय में कराया गया दाखिला

बच्चों की शिक्षा और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों का प्रखंड के ही गुरुकुल विद्यालय में दाखिला कराया गया है। विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क शिक्षा के साथ ड्रेस और छात्रावास की सुविधा भी मिलेगी। इस व्यवस्था से बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के साथ उनके सुरक्षित रहने और उचित देखभाल की भी व्यवस्था सुनिश्चित हुई है।

Sponsorship योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

दोनों बच्चों को बाल संरक्षण विभाग की Sponsorship योजना से जोड़ने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। इसके जरिए बच्चों को आगे आवश्यक संरक्षण, सहयोग और सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। मामले में अनुमंडल पदाधिकारी, बुंडू मनोहर लाल मरांडी और प्रखंड विकास पदाधिकारी, तमाड़ ने आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की। जिला प्रशासन का कहना है कि माता-पिता को खो चुके बच्चों को अकेलेपन और अभाव का सामना न करना पड़े, इसके लिए उन्हें समय पर शिक्षा, संरक्षण, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए जरूरी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *