रांची सदर अंचल कार्यालय में डिजिटाइजेशन कैंप का डीसी ने किया निरीक्षण, दिए निर्देश

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज यानी बुधवार को रांची विधानसभा क्षेत्र के सदर अंचल कार्यालय में संचालित डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे काम की समीक्षा की और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन से

डीसी
रांची सदर अंचल कार्यालय का डीसी ने किया निरीक्षण

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने आज यानी बुधवार को रांची विधानसभा क्षेत्र के सदर अंचल कार्यालय में संचालित डिजिटाइजेशन कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में चल रहे काम की समीक्षा की और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति का जायजा लिया। यह कैंप BLO के पास उपलब्ध फॉर्म को डिजिटाइज करने के लिए लगाया गया है। निरीक्षण के दौरान डीसी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि डिजिटाइजेशन का काम निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाए।

Read More : हेमंत सोरेन से मिले दशहरा समितियों के प्रतिनिधि, रावण दहन का दिया न्योता

काम की गुणवत्ता पर विशेष जोर

डीसी ने कहा कि डिजिटाइजेशन कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कैंप के सुचारू संचालन के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से कैंप में चल रहे कार्यों की जानकारी ली गई। मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची कुमार रजत, उप निर्वाचन पदाधिकारी रांची बिवेक कुमार सुमन और जिला जन संपर्क पदाधिकारी रांची उर्वशी पांडेय मौजूद थीं।

डीसी
डीसी ने लिया कार्यों की प्रगति का जायजा
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *