रांची : रांची की फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में आज यानी मंगलवार को आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही लाइब्रेरी में पढ़ाई कर रहे छात्र घबराकर इधर-उधर भागने लगे। कुछ ही देर में पूरे लाइब्रेरी परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की खबर मिलते ही लाइब्रेरी में मौजूद लोग उसे बुझाने में जुट गए। लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। राहत की बात रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Read More : रविदास समाज पर टिप्पणी को लेकर FIR की मांग, आंदोलन की चेतावनी
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
स्टेट लाइब्रेरी में आग लगने की घटना के बाद वहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल आग किस वजह से लगी, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। आग से लाइब्रेरी में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।





