असम में 4.5 तीव्रता का भूकंप, कुछ मिनट बाद मणिपुर भी हिल उठा

नई दिल्ली : भारत में आज यानी मंगलवार सुबह-सुबह धरती कांप उठी। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में कुछ ही मिनट के अंतर पर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका असम में आया, जबकि इसके कुछ मिनट बाद मणिपुर भी हिल उठा। सबसे

भूकंप
सांकेतिक फोटो

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

नई दिल्ली : भारत में आज यानी मंगलवार सुबह-सुबह धरती कांप उठी। देश के पूर्वोत्तर हिस्से में कुछ ही मिनट के अंतर पर भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। पहला झटका असम में आया, जबकि इसके कुछ मिनट बाद मणिपुर भी हिल उठा। सबसे तेज झटका असम के नगांव में महसूस किया गया, जहां भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 रही। इसके बाद मणिपुर के तमेंगलोंग में भी भूकंप आया। यहां भूकंप की तीव्रता 2.9 दर्ज की गई। राहत की बात यह है कि अभी तक दोनों जगहों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Read More : शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को आएंगे रांची, कृषि विभाग ने तेज की तैयारी

असम में 4.5 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, असम में सुबह 4 बजकर 23 मिनट 47 सेकंड पर भूकंप आया। इसका केंद्र नगांव में था। भूकंप की गहराई जमीन के अंदर करीब 33 किलोमीटर थी और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। भूकंप के झटके लगते ही लोगों की नींद उड़ गई। सो रहे लोग अचानक घरों से बाहर निकलकर भागने लगे। झटके महसूस होते ही लोगों में डर का माहौल बन गया और चीख-पुकार मच गई। हालांकि, कुछ देर बाद जब धरती का कंपन बंद हुआ तो लोगों ने राहत की सांस ली।

मणिपुर में भी कांपी धरती

असम में भूकंप आने के करीब चार मिनट बाद मणिपुर में भी धरती डोल उठी। यहां भूकंप सुबह 4 बजकर 27 मिनट 25 सेकंड पर आया। इसका केंद्र तमेंगलोंग में दर्ज किया गया। मणिपुर में आए भूकंप की तीव्रता 2.9 रही। इसकी गहराई जमीन के अंदर करीब 12 किलोमीटर थी। जिस वक्त भूकंप आया, उस समय लोग गहरी नींद में सो रहे थे। झटके लगते ही लोगों की नींद खुल गई और कई लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए।

अफगानिस्तान में भी आया भूकंप

भारत में आए इन दोनों भूकंप के झटकों के कुछ देर बाद अफगानिस्तान में भी धरती हिली। यहां भूकंप सुबह 5 बजकर 25 मिनट 10 सेकंड पर आया। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.0 रही। अफगानिस्तान में आए भूकंप की गहराई काफी ज्यादा थी। इसका केंद्र जमीन के अंदर करीब 103 किलोमीटर की गहराई में दर्ज किया गया। इसका केंद्र 36.884 अक्षांश और 68.864 देशांतर पर था। भूकंप के बाद अफगानिस्तान में भी दहशत का माहौल है। पिछले दिनों भी अफगानिस्तान में भूकंप आया था।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *