शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को आएंगे रांची, कृषि विभाग ने तेज की तैयारी

रांची : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आएंगे। उनके दौरे को लेकर राज्य का कृषि विभाग भी पूरी तरह तैयारी में जुट गया है। इसी सिलसिले में कृषि निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक

शिवराज सिंह चौहान
मंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 8 अक्टूबर को रांची आएंगे। उनके दौरे को लेकर राज्य का कृषि विभाग भी पूरी तरह तैयारी में जुट गया है। इसी सिलसिले में कृषि निदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने की। बैठक में शिवराज सिंह चौहान के रांची कार्यक्रम को लेकर की जाने वाली तैयारियों पर बात हुई। अधिकारियों ने कार्यक्रम से जुड़े जरूरी कामों की समीक्षा की और यह देखा कि किस स्तर पर क्या-क्या तैयारी करनी है। अधिकारियों को साफ कहा गया कि कार्यक्रम से जुड़े सभी काम समय पर पूरे कर लिए जाएं और किसी तरह की कमी न रहे।

Read More: देवघर में ATM मशीन ही उठा ले गए बदमाश, CCTV में कैद हुई करतूत

आपसी तालमेल के साथ पूरा करे सभी कार्यक्रम : कृषि निदेशक

बैठक में कृषि विभाग की अलग-अलग योजनाओं की प्रगति पर भी चर्चा हुई। किसानों से जुड़ी गतिविधियों और केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने रखे जाने वाले जरूरी मुद्दों को लेकर भी अधिकारियों ने बात की। इसके अलावा कृषि योजनाओं को जमीन पर लागू करने और किसानों तक उनका लाभ पहुंचाने से जुड़े बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। कृषि निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने अधिकारियों से कहा कि केंद्रीय कृषि मंत्री के रांची आने के दौरान विभाग की योजनाओं और कामकाज से जुड़ी जरूरी जानकारी व्यवस्थित तरीके से उपलब्ध रहनी चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम से जुड़े सभी काम आपसी तालमेल के साथ पूरा करने पर भी जोर दिया।

कृषि योजनाओं की समीक्षा करेंगे मंत्री

विद्यानंद शर्मा पंकज ने बताया कि 8 अक्टूबर को रांची में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की केंद्र प्रायोजित कृषि योजनाओं की ताजा स्थिति की समीक्षा करेंगे। उन्होंने बताया कि निदेशालय अपनी तरफ से बैठक की सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ले, इसी को लेकर मंगलवार को भी बैठक बुलाई गई थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *