हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में आदित्यपुर बंद, 40 से ज्यादा BJP कार्यकर्ता हिरासत में

सरायकेला : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समर्थित हिंदूवादी संगठनों द्वारा शुक्रवार को बुलाए गए आदित्यपुर बंद का सुबह से मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद के दौरान आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास प्रदर्शन कर रहे 40 से अधिक

भाजपा

अपनी भाषा में पढ़ें

सरायकेला : हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समर्थित हिंदूवादी संगठनों द्वारा शुक्रवार को बुलाए गए आदित्यपुर बंद का सुबह से मिलाजुला असर देखने को मिला। बंद के दौरान आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास प्रदर्शन कर रहे 40 से अधिक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

Read More : हिमांशु सिंह मर्डर केस में पुलिस का बड़ा खुलासा, 2 गिरफ्तार, 3 नाबालिग हिरासत में, SIT की कार्रवाई जारी

हिरासत में लिए गए लोगों में आदित्यपुर नगर निगम के मेयर संजय सरदार, विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष डॉ. जेएन दास सहित कई स्थानीय BJP नेता शामिल हैं। प्रदर्शनकारी हिमांशु सिंह के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग को लेकर नारेबाजी कर रहे थे।

सड़क पर प्रदर्शन, पुलिस ने की कार्रवाई

सुबह से ही बंद समर्थक विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे थे। आदित्यपुर टोल ब्रिज के पास सड़क पर प्रदर्शन और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बनने पर आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कड़ी सुरक्षा के बीच आदित्यपुर थाना पहुंचाया।

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, आवागमन सामान्य

सरायकेला-खरसावां के नवनियुक्त SP मनोज स्वर्गियारी स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूरे क्षेत्र में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है तथा सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। एसपी ने प्रदर्शनकारियों से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने की अपील करते हुए कहा कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Read More : संजय सेठ ने घर पर लगवाया रूफटॉप सोलर, बोले- पीएम सूर्य घर योजना का उठाएं लाभ

पुलिस की मुस्तैदी के कारण आदित्यपुर खरकई पुल से गम्हरिया की ओर जाने वाले टाटा-कांदरा मुख्य मार्ग पर यातायात सामान्य बना रहा। हालांकि, हत्याकांड के विरोध में स्थानीय बाजार की कई दुकानों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर बंद का समर्थन किया। फिलहाल पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्त जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई गई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *