रांची में CA स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, 500 से अधिक विद्यार्थी जुटे

रांची : रांची में देशभर के CA स्टूडेंट्स का बड़ा जमावड़ा शुरू हो गया है। शनिवार को डोरंडा स्थित शौर्य ऑडिटोरियम, JAP-1 में दो दिवसीय मेगा CA स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस ‘दिव्यता–ए विज़न बियॉन्ड बाउंड्रीज़’ की शुरुआत हुई। इस कॉन्फ्रेंस में 500 से ज्यादा CA स्टूडेंट्स हिस्सा

CA स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस

अपनी भाषा में पढ़ें

रांची : रांची में देशभर के CA स्टूडेंट्स का बड़ा जमावड़ा शुरू हो गया है। शनिवार को डोरंडा स्थित शौर्य ऑडिटोरियम, JAP-1 में दो दिवसीय मेगा CA स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस ‘दिव्यता–ए विज़न बियॉन्ड बाउंड्रीज़’ की शुरुआत हुई। इस कॉन्फ्रेंस में 500 से ज्यादा CA स्टूडेंट्स हिस्सा ले रहे हैं। ICAI की रांची शाखा इस राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी कर रही है। दो दिनों तक चलने वाले इस कॉन्फ्रेंस में CA स्टूडेंट्स के लिए कई तरह के सेशन और कार्यक्रम होंगे, जहां उन्हें पढ़ाई और प्रोफेशन से जुड़ी चीजों को समझने का मौका मिलेगा।

अनुशासन, ईमानदारी और मेहनत को बताया सफलता का मंत्र

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड पुलिस के IG अनूप बिरथरे, IPS ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि CA की परीक्षा काफी कठिन मानी जाती है और इसके लिए अनुशासन, ईमानदारी तथा निरंतर परिश्रम सफलता का मूलमंत्र है। उन्होंने कहा कि लक्ष्य हासिल करने के लिए ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों, जिम्मेदारी और चरित्र निर्माण पर भी ध्यान देना जरूरी है। बोर्ड ऑफ स्टडीज-ऑपरेशंस के चेयरमैन CA राजेश शर्मा ने कहा कि ICAI विद्यार्थियों को बदलते व्यावसायिक परिवेश के अनुरूप तैयार करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। उन्होंने कॉन्फ्रेंस को विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल और व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण मंच बताया।

उन्होंने विद्यार्थियों से तकनीकी दक्षता के साथ नवाचार और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया। बोर्ड ऑफ स्टडीज–ऑपरेशंस के वाइस चेयरमैन CA ज्ञान चंद्र मिश्रा ने कहा कि CA पेशा केवल परीक्षा उत्तीर्ण करने तक सीमित नहीं है। यह जीवनभर सीखने और खुद को बेहतर बनाने की यात्रा है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान के साथ संचार कौशल, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ विकसित करने की सलाह दी।

रांची के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच

ICAI रांची शाखा के अध्यक्ष CA अनीश जैन ने कहा कि रांची शाखा का प्रयास रहा है कि यहां के CA विद्यार्थियों को शिक्षा और प्रशिक्षण के क्षेत्र में देश के बड़े शहरों के बराबर अवसर मिलें। उन्होंने कहा कि दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में रांची के विद्यार्थियों को काफी कुछ सीखने का अवसर मिलेगा। CA Students Association, रांची शाखा के अध्यक्ष CA हरेन्दर भारती ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने सभी अतिथियों, वक्ताओं और विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि रांची शाखा विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर का मंच उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

सम्मेलन के मेंटर CA रणजीत गारोडिया ने ‘दिव्यता–ए विज़न बियॉन्ड बाउंड्रीज़’ की अवधारणा समझाई। उन्होंने कहा कि दिव्यता का अर्थ अपनी सोच, क्षमता और संभावनाओं की सीमाओं से आगे बढ़ना है। उद्घाटन सत्र को रांची शाखा के उपाध्यक्ष CA विवेक खोवाल, सचिव CA दिलीप कुमार और कार्यकारिणी सदस्य CA भुवनेश ठाकुर ने भी संबोधित किया। उन्होंने सम्मेलन को विद्यार्थियों के तकनीकी ज्ञान, व्यावसायिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

तकनीकी सत्रों में टैक्स, साइबर सिक्योरिटी और उद्यमिता पर चर्चा

पहले तकनीकी सत्र में CA विजय सारदा ने प्रत्यक्ष कर के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने ‘रिपील एंड सेविंग’, आयकर अधिनियम, 2026 के तहत चैरिटेबल ट्रस्ट एवं NGO तथा क्रिप्टोकरेंसी के कराधान पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को कर कानूनों में हो रहे बदलावों से अपडेट रहने की सलाह दी। दूसरे तकनीकी सत्र में CA अक्षांश गर्ग ने ‘व्हाट इफ यू विन द रॉन्ग गेम?’ विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने सफलता की वास्तविक परिभाषा, सही लक्ष्य निर्धारण और जीवन में प्राथमिकताओं के महत्व को समझाया।

तीसरे तकनीकी सत्र में CA ऋषभ जैन ने साइबर सिक्योरिटी, थर्ड पार्टी क्लाउड, डिजिटल एसेट्स एवं क्रिप्टो की ऑडिटिंग और ICAI कोड ऑफ एथिक्स से जुड़ी जानकारी साझा की। उन्होंने डिजिटल युग में साइबर जोखिमों की पहचान और डेटा सुरक्षा की आवश्यकता पर जोर दिया। दिन के अंतिम तकनीकी सत्र में ओसम डेयरी एवं दिशाएं के सह-संस्थापक CA अभिनव शाह ने पारंपरिक CA प्रैक्टिस से आगे उद्यमिता, ब्रांड निर्माण और नए व्यावसायिक अवसरों की संभावनाओं पर चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, नवाचार अपनाने और अपनी अलग पहचान बनाने के लिए प्रोत्साहित किया।

विद्यार्थियों ने रिसर्च पेपर भी किए प्रस्तुत

दिन के तकनीकी सत्रों को कोल इंडिया के पूर्व CFO CA सुनील मेहता, रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष CA जेपी शर्मा, CA सचित गारोडिया, CA आदित्य शाह और CA गोपाल सिंह ने किया। तकनीकी सत्रों के विषयों पर रांची और बाहर से आए CA विद्यार्थियों ने पावरपॉइंट के माध्यम से अपने-अपने रिसर्च पेपर प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के पेपर के मूल्यांकन के लिए जज के रूप में CA अनूप कुमार, CA राजेश बिहारी, CA सनी कुमार, CA हर्ष अग्रवाल, CA विशाल चंद्र और CA अभिषेक कुमार उपस्थित रहे।

दो दिवसीय मेगा CA स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस के आयोजन में कन्वेनर CA हर्ष वर्मा, को-कन्वेनर CA ऋषब नंदा, CA Students Association रांची शाखा के उपाध्यक्ष हर्ष अग्रवाल, सचिव खुशी गुप्ता, हर्षवर्धन सिन्हा, कोमल अग्रवाल और आदित्य अग्रवाल का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *