आजसू पार्टी की बैठक में संगठन मजबूती की रणनीति, 11 अक्टूबर को युवा संवाद

रांची : आजसू पार्टी अब संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी में है। शनिवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के बुकरू स्थित आवास पर पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में संगठन को

आजसू पार्टी
आजसू की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

रांची : आजसू पार्टी अब संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के मुद्दों को लेकर मैदान में उतरने की तैयारी में है। शनिवार को केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के बुकरू स्थित आवास पर पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, लोगों की समस्याओं को उठाने और युवाओं से सीधे जुड़ने को लेकर काफी देर तक चर्चा हुई। बैठक में तय किया गया कि 11 अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ में युवा संवाद कार्यक्रम होगा। इसमें युवाओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं और मुद्दों को जानने की कोशिश की जाएगी। बैठक में सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो समेत पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

Read More : रांची के वार्ड 18 में सड़क निर्माण का शिलान्यास, मिलेगी सुविधा

सुदेश महतो ने कहा कि झारखंड की राजनीति में सबसे ज्यादा चर्चा यहां के लोगों के सवालों की होनी चाहिए। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लगातार जनता के बीच जाएं, उनकी बात सुनें और उनके अधिकार, सम्मान और विकास से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएं। साथ ही संगठन को गांव और जमीन तक मजबूत करने पर भी जोर दिया।

11 अक्टूबर को पीरटांड़ में होगा युवा संवाद

बैठक में सुदेश महतो के प्रस्तावित युवा संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा पर भी चर्चा हुई। इसके तहत 11 अक्टूबर को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के पीरटांड़ में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी युवा संवाद कार्यक्रम होंगे। युवा संवाद के जरिए रोजगार, शिक्षा, अवसर, नेतृत्व और झारखंड के भविष्य से जुड़े सवालों पर युवाओं के साथ सीधी बातचीत की जाएगी। बैठक में जिला समितियों के कामकाज की समीक्षा की गई। साथ ही जिला और प्रखंड स्तर पर संगठन के पुनर्गठन को लेकर विचार-विमर्श हुआ। पंचायत और बूथ स्तर तक संगठन को अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को स्थानीय जनसमस्याओं से जोड़ने और संगठन की गतिविधियों को गांवों तथा पंचायतों तक पहुंचाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई।

जनमुद्दों पर सड़क पर उतरने का आह्वान

बैठक में कहा गया कि झारखंड आंदोलन की विचारधारा, जनसरोकार और जमीनी संघर्ष आजसू पार्टी की राजनीतिक पहचान रहे हैं। ऐसे में जनता से जुड़े मुद्दों पर संगठन को और मुखर होने तथा जरूरत पड़ने पर सड़क पर उतरने की आवश्यकता है। बैठक में जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने और संगठन की सक्रियता बढ़ाने पर सहमति बनी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.