रांची : राधा गोविन्द स्ट्रीट के लोगों को अब सड़क की परेशानी से राहत मिलने वाली है। रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-18 में सड़क बनाने और पेवर ब्लॉक बिछाने के काम की शुरुआत हो गई है। शनिवार को रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने इस काम का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद आशा देवी भी मौजूद रहीं। इस काम के पूरा होने से इलाके के लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
Read More : जमशेदपुर गोलमुरी बैंक डकैती के फरार आरोपियों की तस्वीरें जारी, इनाम घोषित
सड़क निर्माण से मिलेगी राहत
प्रस्तावित निर्माण कार्य के पूरा होने से संबंधित क्षेत्र में सड़क की स्थिति में सुधार के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को आवागमन में काफी सुविधा प्राप्त होगी। बिटुमिनस पथ और पेवर ब्लॉक के निर्माण से सड़क अधोसंरचना को बेहतर और व्यवस्थित स्वरूप मिलेगा, जिससे दैनिक आवागमन करने वाले नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस दौरान मौके पर वार्ड नंबर 18 के कई स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे।





