जमशेदपुर गोलमुरी बैंक डकैती के फरार आरोपियों की तस्वीरें जारी, इनाम घोषित

जमशेदपुर : गोलमुरी केनरा बैंक में 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये लूटकर फरार हुए डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब इनाम का ऐलान कर दिया है। 24 सितंबर को हुई इस बड़ी लूट के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में

जमशेदपुर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर : गोलमुरी केनरा बैंक में 23 किलो सोना और 43 लाख रुपये लूटकर फरार हुए डकैतों को पकड़ने के लिए पुलिस ने अब इनाम का ऐलान कर दिया है। 24 सितंबर को हुई इस बड़ी लूट के बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। अब पुलिस ने फरार तीन आरोपियों की गिरफ्तारी में मदद करने वाले को दो-दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। पुलिस ने पांच संदिग्धों की तस्वीरें भी जारी की हैं और लोगों से अपील की है कि अगर इनमें से किसी को पहचानते हैं या इनके बारे में कोई जानकारी है, तो पुलिस को जरूर बताएं। पुलिस के मुताबिक, फरार आरोपियों में प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार, पिता अरुण कुमार राय, निवासी चैत थाना, समस्तीपुर (बिहार), अक्षय कुमार उर्फ साका, पिता संजय यादव, निवासी गोसाई गांव, धनकडोभ, पटना (बिहार) और अमन सिंह, पिता देवानंद सिंह, निवासी रानीगंज, तालपुकुर बस्ती, गिरियापाड़ा, रानीगंज (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं।

Read More : सीतारामडेरा थानेदार आनंद मिश्रा को SSP ने किया सस्पेंड

आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश

तीनों की तलाश में पुलिस की अलग-अलग टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस के अनुसार डकैती के बाद आरोपी गिगोलमुरी बैंक डकैती के फरार आरोपियों की तस्वीरें जारी, इनाम घोषितरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहे हैं। उनकी गतिविधियों और संभावित भागने के रास्तों की जानकारी जुटाने के साथ पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी जांच आगे बढ़ा रही है। गोलमुरी थाना कांड संख्या 103/26 में बीएनएस की धारा 310(2), 311 और आर्म्स एक्ट की धारा 27 के तहत मामला दर्ज है।

20 अफसरों की SIT कर रही जांच

डकैती के बाद गठित 20 पुलिस अधिकारियों की एसआइटी सिटी एसपी ललित मीणा के नेतृत्व में जांच कर रही है। टीम की अलग-अलग इकाइयां बिहार, बंगाल और अन्य संभावित ठिकानों पर आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस को उम्मीद है कि तस्वीरें सार्वजनिक होने और इनाम घोषित किए जाने के बाद फरार आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिल सकते हैं।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी आरोपी के संबंध में जानकारी मिलने पर SSP कार्यालय, सिटी SP, नगर डीएसपी या गोलमुरी थाना प्रभारी को सूचना दें। पुलिस के अनुसार सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.