सीतारामडेरा थानेदार आनंद मिश्रा को SSP ने किया सस्पेंड

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थानेदार आनंद मिश्रा पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी में लापरवाही और पुलिसिंग में ढिलाई के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें पुलिस लाइन में

थानेदार आनंद मिश्रा
निलंबित थानेदार आनंद मिश्रा और एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब (फाइल फोटो)

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थानेदार आनंद मिश्रा पर एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार ड्यूटी में लापरवाही और पुलिसिंग में ढिलाई के आरोप में उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उन्हें पुलिस लाइन में योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

Read More : रांची में PDS दुकानदारों की बैठक, कमीशन भुगतान को लेकर चेतावनी

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, सीतारामडेरा थाना इलाके में कानून-व्यवस्था, लंबित मामलों के निपटारे और पुलिसिंग को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। मामले की विभागीय समीक्षा और जांच में थानेदार आनंद मिश्रा की कार्यशैली में कई स्तर पर लापरवाही सामने आने की बात कही गई है। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के प्रति उदासीनता के साथ अनुशासनहीनता और बड़े अधिकारियों के निर्देशों को गंभीरता से नहीं लेने को भी कार्रवाई की वजह माना गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *