रांची : रातू रोड में मजदूरों के लिए लेबर शेड बनाया जाएगा। वार्ड नंबर-30 में प्रसार भारती के पास शनिवार को लेबर शेड बनाने के काम का शिलान्यास किया गया। इससे यहां काम की तलाश में आने वाले मजदूरों को बैठने और ठहरने के लिए एक जगह मिल सकेगी। शिलान्यास के मौके पर रांची सांसद और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह, मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और वार्ड पार्षद सोनी देवी मौजूद रहीं।
Read More : रांची में CA स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस का शुभारंभ, 500 से अधिक विद्यार्थी जुटे
श्रमिकों को मिलेगी बेहतर सुविधा
इस लेबर शेड के निर्माण से क्षेत्र के कामगारों और श्रमिकों को आवश्यक सुविधाएं तथा एक सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने में काफी मदद मिलेगी। निर्माण कार्य पूरा होने से धूप और बारिश के समय श्रमिकों को सड़क किनारे खड़े होने से राहत मिलेगी और उन्हें एक निश्चित स्थान पर बैठने की सुविधा मिल सकेगी।





