काशी के पावन गगन में गूंजा भारतीय वायुसेना का शौर्य और पराक्रम

पीएम की उपस्थिति में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो देखने उमड़े 10 लाख लोग नए भारत के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और सैन्य शक्ति का जीवंत प्रमाण बना यह शो : संजय सेठ वाराणसी/रांची: भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट

शौर्य और पराक्रम

अपनी भाषा में पढ़ें

पीएम की उपस्थिति में ‘विंग्स ओवर गंगा’ एयर शो देखने उमड़े 10 लाख लोग
नए भारत के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और सैन्य शक्ति का जीवंत प्रमाण बना यह शो : संजय सेठ
वाराणसी/रांची:  भारतीय वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एयर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ ने काशी के आसमान को शौर्य, पराक्रम और रोमांच से भर दिया। तेजस, राफेल सहित भारतीय वायुसेना के विभिन्न विमानों ने गंगा के ऊपर अद्भुत हवाई करतबों और शानदार प्रदर्शन से देश की बढ़ती सामरिक शक्ति, तकनीकी दक्षता और वायुसेना के अदम्य साहस का शानदार परिचय दिया। इस ऐतिहासिक एयर शो को देखने के लिए काशी के घाटों पर 10 लाख से अधिक लोगों का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा।
इस ऐतिहासिक आयोजन में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश की  राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ, रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची के सांसद  संजय सेठ, उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं  ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपाध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री  पंकज चौधरी, भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल  ए.पी. सिंह, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित की गरिमामयी उपस्थिति रही।

भारतीय वायुसेना का यह अद्भुत प्रदर्शन नए भारत के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और सैन्य शक्ति का जीवंत प्रमाण है

इस अवसर पर  संजय सेठ ने कहा कि “काशी के पावन गगन में भारतीय वायुसेना का यह अद्भुत प्रदर्शन नए भारत के सामर्थ्य, आत्मविश्वास और सैन्य शक्ति का जीवंत प्रमाण है। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह  के मार्गदर्शन में भारत का रक्षा क्षेत्र आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक प्रगति कर रहा है। आज हमारा देश रक्षा उपकरणों के निर्माण से लेकर अत्याधुनिक सैन्य क्षमताओं तक, हर क्षेत्र में अपनी ताकत का लोहा मनवा रहा है।”
उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के वीर जवानों का साहस, अनुशासन, समर्पण और अद्वितीय हवाई कौशल प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। ‘विंग्स ओवर गंगा’ केवल एक एयर शो नहीं, बल्कि भारत की बढ़ती सामरिक शक्ति और राष्ट्र के आत्मविश्वास का भव्य प्रदर्शन है।
श्री सेठ ने इस ऐतिहासिक आयोजन को सफल बनाने वाले भारतीय वायुसेना के सभी अधिकारियों एवं जवानों, आयोजकों, समर्पित भाजपा कार्यकर्ताओं तथा उत्साहपूर्वक उपस्थित काशीवासियों का हृदय से अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *