रांची: JPSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी मामले में जेल में बंद पूर्व मुख्य सचिव और JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने झारखंड उच्चन्यालय में जमानत याचिका दाखिल की है। हालांकि अभी इसकी सुनवाई की तिथि निर्धारित नहीं हुई है। उनकी ओर से निचली अदालत द्वारा जमानत याचिका खारिज करने को चुनौती दी गई है। मालूम कि उनकी जमानत याचिका अपर न्यायायुक्त योगेश कुमार की अदालत ने खारिज कर दी थी।
also read :तालाब में डूबने से बुजुर्ग की मौत, मॉर्निंग वॉक के दौरान हुआ हादसा
निचली अदालत में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया था कि उनके खिलाफ कोई साक्ष्य नहीं है, छापेमारी में उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। वहीं सीआईडी की ओर से बताया गया कि टीडीपीएल को परीक्षा आयोजन का कार्य देने में उनकी भूमिका रही है। टीडीपीएल की ओर से ली जाने वाली परीक्षाओं में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, इसकी पूरी जानकारी उन्हें थी, लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया। ख्यांग्ते की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार और अधिवक्ता चंदना कुमारी ने पक्ष रखा था।
also read : पटना में रिटायर्ड इंजीनियर का मर्डर,रांची से आए थे बहन के पास



