रांची : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित स्मार्ट सिटी के जलाशय में डूबने से 67 साल के एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त आनंद दिवाकर (67), पिता नागेंद्र मिश्रा, निवासी सिल्वर कुंज अपार्टमेंट, फ्लैट नंबर ई-01, रोड नंबर छह, हटिया के तौर पर की गई है। मिली जानकारी के अनुसार आनंद दिवाकर शनिवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच मॉर्निंग वॉक के लिए स्मार्ट सिटी पहुंचे थे। इसी दौरान वह घूमते-घूमते जलाशय के पास चले गए। बताया जा रहा है कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वह जलाशय में जा गिरे। पानी में डूबने से उनकी मौत हो गई।
Read More : फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट हमाम अल-हमामी की पहचान सामने आई
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद धुर्वा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने घटना को लेकर जांच शुरू कर दी है। धुर्वा थाना पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।





