पटना में रिटायर्ड इंजीनियर का मर्डर,रांची से आए थे बहन के पास

रांची/ पटना: पटना में एक रिटायर्ड इंजीनियर की गोली लगी लाश उनकी कार में ही मिली। घटना राजीव नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी के रोड नंबर 4 की है। लोगों ने सुबह के करीब 5:30 बजे फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद कॉलोनी के लोग मौके

मर्डर

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची/ पटना:   पटना में एक रिटायर्ड इंजीनियर की गोली लगी लाश उनकी कार में ही मिली। घटना राजीव नगर की फ्रेंड्स कॉलोनी के रोड नंबर 4 की है। लोगों ने सुबह के करीब 5:30 बजे फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद कॉलोनी के लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि ड्राइविंग सीट पर एक शख्स की लाश पड़ी है। मृतक रिटायर्ड इंजीनियर आलोक कुमार थे, जो मोतिहारी के रहने वाले थे, लेकिन रांची में अपना घर बनाकर रह रहे थे।
लोग जब उनकी कार के पास पहुंचे तो ड्राइविंट सीट की तरफ वाला दरवाजा खुला हुआ था। आलोक कुमार उसी सीट पर गिरे पड़े थे। वे रांची के कांके रोड में रहने वाले आलोक कुमार 3 दिन पहले ही अपनी बहन से मिलने पटना आए थे। वो उनके फ्रेंड्स कॉलोनी वाले घर में ही रुके थे। सीसीएल में जनरल मैनेजर के पद से रिटायर हुए थे।
तीन दिन पहले बहन से मिलने पटना आए थे

परिजनों के मुताबिक, आलोक कुमार रांची के कांके रोड में रहते थे। करीब तीन दिन पहले वह अपनी बहन से मिलने पटना के फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित जमुना एनक्लेव आए थे। शनिवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। कुछ देर बाद परिजनों को उनकी मौत की सूचना मिली। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि आलोक कुमार किसी तरह के तनाव में नहीं थे और उनकी जिंदगी सामान्य चल रही थी।

also read : बंद घर में हुई चोरी का चुटिया पुलिस ने 12 घंटे के अंदर खुलासा

घटना के बाद कुछ लोगों ने इसे आत्महत्या की आशंका जताई, लेकिन परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। मृत रिटायर्ड इंजीनियर के बहनोई विनोद कुमार ने कहा कि शरीर में गोली लगने की स्थिति कई सवाल खड़े कर रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आलोक कुमार की सुनियोजित तरीके से हत्या की गई है। परिजनों ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने न्यायिक जांच की भी अपील की है।

also read : फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट हमाम अल-हमामी की पहचान सामने आई

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.