सीसीएल के एनके क्षेत्र में दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

रांची: सीसीएल के एनके क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का 29 सितंबर, 2026 को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सीसीएल

अपनी भाषा में पढ़ें

Advertisement
रांची: सीसीएल  के एनके क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का 29 सितंबर, 2026 को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) श्री हर्ष नाथ मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर उन्होंने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता टीमों को सम्मानित किया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए  हर्ष नाथ मिश्र ने कहा कि कला और संस्कृति ऐसे सशक्त माध्यम हैं, जिनके जरिए हम अपनी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखते हैं। कोयला उद्योग जैसे क्षेत्र में इस प्रकार के आयोजनों से न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और समझने का अवसर मिलता है, बल्कि कोल कर्मियों को भी अपनी कला एवं प्रतिभा के प्रदर्शन के लिए एक मंच मिलता है। ऐसे आयोजन आपसी जुड़ाव, सहयोग और बॉन्डिंग को भी मजबूत करते हैं।
ज्ञात हो कि दो दिवसीय अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ 28 सितंबर, 2026 को सीसीएल के एनके क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री अमिताभ कुमार तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री आदिल हुसैन, मैनेजर (स्पोर्ट्स), सीसीएल, वरीय अधिकारी, हितधारक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में प्रतिभागियों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में भजन, ग़ज़ल, रवींद्र संगीत, नजरुल गीत, भारतीय लोकगीत, कथक, ओडिसी, कव्वाली, ध्रुपद, खयाल, ठुमरी, बांसुरी वादन, वायलिन, माउथ ऑर्गन, गिटार, बैंजो, लोक नृत्य एवं ऑर्केस्ट्रा सहित विभिन्न विधाओं की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कला एवं प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में एनके क्षेत्र ने प्रथम, पिपरवार क्षेत्र ने द्वितीय तथा हजारीबाग क्षेत्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
दो दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता पूरे जोश, उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई। आयोजन के दौरान कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने पूरे एनके क्षेत्र में उत्सव और हर्षोल्लास का माहौल बना दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Facebook
X
Threads
WhatsApp
Telegram
संबंधित खबरें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी-अभी.